✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CBSE SCHOLARSHIP SCHEME FOR SINGLE GIRL CHILD : 17 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:22:39 AM

रांची (RANCHI) : सीबीएसई का सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है. आवेदन 17 जनवरी तक दिया जा सकता है. इस स्कीम का लाभ उन लड़कियों को मिलता है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं. इस स्कॉलरशिप के जरिए वे 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी कर सकती हैं.

यह है स्कीम – CBSE SCHOLARSHIP SCHEME FOR SINGLE GIRL CHILD दसवीं पास उन लड़कियों के लिए सीबीएसई की योजना है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं. दसवीं में उन्हें कम से कम 60 प्रतिशत अंक मिला हो. इसके अलावा मासिक ट्यूशन फीस 1500 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए. स्कॉलरशिप दो साल की होती है. पर दूसरे साल भी इसका लाभ लेने के लिए 11वींमें भी 50 प्रतिशत या अधिक अंक होना जरूरी है.

स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. होमपेज पर ही scholarship का एक टैब होता है जिसपर क्लिक करने पर स्कीम की लिंक पर जाया जा सकता है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.