✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अब गली-मोहल्ले के किराना दुकान को डिजिटल स्टोर्स में बदलने की तैयारी कर रहे हैं ईशा और आकाश अंबानी !

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 6:27:11 AM

टीएनपीडेस्क (TNP DESK) : फेसबुक द्वारा आयोजित फ्यूल फॉर इंडिया 2021 कार्यक्रम जोर शोर से चलाया जा रहा है. कार्यक्रम में फेसबुक के अधिकारी देश के तमाम जानी-मानी हस्तियों का इंटरव्यू कर रहे हैं. इसी कड़ी में इस कार्यक्रम में रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के डायरेक्टर ईशा अंबानी और आकाश अंबानी वर्चुअली तौर पर शामिल हुए. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दोनों ने छोटे व्यवसायों को देश की रीढ़ बताया. ईशा अंबानी ने कहा कि महामारी ने बिजनेस करने के तरीकों को बदल दिया है. अब वक्त आ गया है कि मोहल्ले की किराना दुकानों को डिजिटल स्टोर्स में बदला जाए. आकाश अंबानी ने रिलायंस से जुड़े 30 हजार रिटेल विक्रेताओं का जिक्र करते हुए बताया कि रिटेल सेक्टर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के स्टोर्स के लिए स्थान है. मेटा (फेसबुक) के चीफ बिजनेस ऑफिसर मार्ने लेविन के एक सवाल के जवाब में ईशा अंबानी ने बताया कि हमारे पिता मुकेश अंबानी का विजन था कि लाखों छोटे खुदरा विक्रेताओं को जियो और जियोमार्ट के माध्यम से डिजिटली सक्षम बनाया जाए. हम उनके विजन को साकार करने के एक कदम और करीब आ गए हैं. आकाश और मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण है.

व्हाट्सएप के जरिए जियोमार्ट पर डिजिटल खरीदारी हुआ आसान

जियोमार्ट और व्हाट्सऐप की पार्टनरशिप पर टिप्पणी करते हुए आकाश अंबानी ने कहा कि व्हाट्सएप के माध्यम से जियोमार्ट पर डिजिटल खरीदारी अब एक संदेश भेजने जैसा है. यह वास्तव में उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल खरीदारी में एक क्रांति है. मार्ने ने जियो के मजबूत ग्राहक आधार और किफायती सेवाओं की प्रशंसा करते हुए सवाल पूछा कि व्हाट्सएप के माध्यम से जियो मोबाइल रिचार्ज कैसे काम कर रहा है. इस पर आकाश अंबानी ने जवाब देते हुए कहा कि व्हाट्सऐप पर जियो का रिचार्ज करना बेहद आसान है. यह एक दो चरणों में ही पूरा हो जाता है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.