✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, PMO ने दी जानकारी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 5:42:06 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को देर रात हैक कर लिया गया था. इसके बाद हैकर्स ने उनके अकाउंट से दो ट्वीट भी किया. ट्वीट में बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दिए जाने की बात कही गई. इसके बाद थोड़ी ही देर में उस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन एक बार फिर उसी ट्वीट को दोबारा किया गया. इस बात की जानकारी PMO कि ओर से एक ट्वीट के जरिए दी गई कि पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. इसके बाद इस मामले की जानकारी ट्विटर को दी गई, हालांकि अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया.     


ट्विटर ने दिया बयान

इसके साथ ही ट्विटर ने बयान जारी किया है. ट्विटर ने अपने बयान में कहा, '' प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ बातचीत के लिए हमारी लाइनें 24 घंटे खुली हैं. हमें जैसे ही हैंकिंग की गतिविधि के बारे में पता चला, हमारी टीम ने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए. हमारी अबतक की जांच से पता चला है कि इस समय तक किसी और अकाउंट के प्रभावित होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं.
बता दें कि पिछले साल भी पीएम का अकाउंट हैक कर लिया गया था. अब केंद्र सरकार इस बात का पता लगा रही है कि अकाउंट को किसने हैक किया था. 


रिपोर्ट: समीक्षा सिंह, रांची डेस्क

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.