☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रधानमंत्री ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का किया शुभारंभ, 29 लाख के करीब किसानों होंगे लाभान्वित

प्रधानमंत्री ने  सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का किया शुभारंभ,  29 लाख के करीब किसानों होंगे लाभान्वित

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के बलरामपुर में सीडीएस बिपिन रावत और हेलिकाप्टर क्रैश में मारे गए सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन, प्रत्येक देशभक्त के लिए एक क्षति है. वह बहादुर थे और उन्होंने देश के सशस्त्र बलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की. इसका गवाह पूरा देश है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ करने पहुंचे थे. प्रधानमंत्री के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम में काफी लोग इकट्ठा थे.  

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर से होकर गोरखपुर तक जाने वाली 318 किलोमीटर लम्बी नहर परियोजना का शनिवार को शुभारंभ किया गया. इसकी लागत करीब 9,800 करोड़ रुपए आएगी. सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से 29 लाख के करीब किसानों को फायदा होगा.

 

Published at:11 Dec 2021 03:57 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.