✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कार लोन हो या होम लोन, EMI में फिलहाल नहीं मिलेगी कोई राहत

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:20:10 PM

टीनएनपी डेस्क  (TNP DESK) : लोन पर गाड़ी-फ्लैट लेने वालों को ईएमआई में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली. आरबीआई ने लगातार आठवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. यह चार प्रतिशत के पुरानी दर पर बरकरार है. सीधे शब्दों में कहे तो ग्राहकों को लोन के लिए चुकाई जाने वाली ईएमआई में कोई नई राहत नहीं मिली है. केंद्रीय बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौद्रिक नीति समिति द्वारा लिए गए फैसलों की घोषणा की.

 गौरतलब है कि हर दो महीने में भारतीय रिर्जव बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होती है. इस बैठक में ही ब्याज दरों का फैसला लिया जाता है. बुधवार को इसी बैठक के खत्म होने पर केंद्रीय बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौद्रिक नीति समिति द्वारा लिए गए फैसला की घोषणा की. आइए जानते हैं क्या है बैठक के मुख्य बिंदू-

  • आरबीआई ने लगातार आठवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है.
  • बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह 4.25% के पूर्व दर पर है.
  • केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक रूख को उदार बनाए रखा है.
  • इकोनोमी में रिकवरी के साफ संकेत दिख रहे हैं. अगस्त, सितंबर में मांग में रिकवरी दिखी. खाने-पीने से जुड़ी चीजों में महंगाई दरों में कमी आई है.
  • डिजिटल भुगतान की पहुंच का विस्तार होगा, रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.
  • त्यौहारों में शहरी मांग बढ़ने की उम्मीद है.
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.