✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गोली मारकर सरकारी शिक्षक को गोली मारकर हत्या, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:16:09 PM

औरंगाबाद(AURANGABAD ) शनिवार की शाम अपराधियों द्वारा एक सरकारी शिक्षक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना गोह थाना क्षेत्र के चौठी विगहा गांव के मोड़ के समीप की है.मृतक चौठी विगहा गांव निवासी रफीक आलम का 34 वर्षीय पुत्र जुबैर खान बताया जाता है. जो एक सरकारी शिक्षक भी था. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम वह रफीगंज में स्थित अपने पिता की टेलर की दुकान से वापस अपने गांव जा रहा था.रफीगंज पुल से अपने गांव जाने के क्रम में जैसे गांव की तरफ जाने लगा कि पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने पीछे से गर्दन में सटाकर गोली मार दिया. 

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण 

जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तुर पीएचसी में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद दलबल के साथ पहुँचकर घटना की जांच शुरू कर दी है.इधर इस घटना जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन व स्थानीय लोग अस्पताल में शव को रख अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं. इधर इस घटना के बाद जहां स्थानीय लोगों में आक्रोश हैं वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.