☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, मरने वालों में सेना का जवान भी शामिल

समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, मरने वालों में सेना का जवान भी शामिल

समस्तीपुर (SAMSTIPUR) : जिले के पटोरी प्रखंड के रुपौली पंचायत से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां जहरीली शराब पीने से एक साथ चार लोगों की मौत होने के साथ ही आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. बीमार लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया है. मृतकों में एक बीएसएफ का और एक सेना का जवान भी शामिल है. दोनों छुट्टी में घर आए थे. हालांकि, परिजन शराब पीने की बात से इंकार कर रहे हैं. वहीं पोस्टमार्टम कर्मी शराब पीने की पुष्टि कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, इन लोगों ने शुक्रवार की देर शाम एक ही स्थान से खरीद कर शराब पी थी.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम रुपौली में लोगों के बीमार पड़ने और मरने का सिलसिला शुरू हुआ. एक-एक कर करीब एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया. इस दौरान कोई पेट दर्द तो कोई आंखों की रौशनी कम होने की बात करने लगा. इसके बाद लगातार मौत का सिलसिला चलता रहा. बीमार लोगों में दीगल चकसीमा निवासी बेंगा राय, अभिलाख राय, सुमन कुमार, दीपक कुमार, कुंदन कुमार आदि के नाम शामिल हैं. एक साथ चार लोगों की मौत और आधा दर्जन के गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद गांव में हडकंप मच गया है वहीं शराब तस्करी को लेकर भी लोगों में आक्रोश व्याप्त है. सेना के जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. बहरहाल, घटनास्थल के लिए जिला अधिकारी और एसपी पूरे दलबल के साथ मामले की जांच करने पहुंच गए हैं.

 

Published at:06 Nov 2021 02:24 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.