✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जमुई के SBI बैंक में दिनदहाड़े 16 लाख की लूट, अपराधियों ने बैंककर्मियों के साथ की मारपीट

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:48:56 AM

जमुई(JAMUI): बिहार के जमुई में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. ये लूट जमूई के चकाई थानाक्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में की गई है. बताया जा रहा है दो बाइक पर सवार होकर पाँच की संख्या में अपराधी आए थे. बैंककर्मियों की माने तो अपराधियों ने अचानक बैंक में धावा बोल दिया. इसके बाद  पहले CCTV के तारों को काट दिया. उसके बाद कर्मियों के साथ मार पीट की. और फिर बैंक में रखे सोना और रुपये अपने कब्जे में ले लिया और फरार हो गए. 

16 लाख रुपये कैश और 12 लाख रुपये के सोने की लूट

बता दें कि शहर के चकाई स्थित एसबीआई के शाखा से पांचों अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सभी कर्मियों और वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया. फिर बैंक से सोना और पैसा लूट कर फरार हो गए. बैंक कर्मी के अनुसार 16 लाख रुपये कैश और 12 लाख रुपये के सोने की लूट हुई है. अब पुलिस कर्मियों और लोगों से पूछताछ कर आगे की कारवाई में जुट गई है. 

थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर घटना को दिया गया अंजाम 

बता दें कि चकाई स्थित इस बैंक की शाखा थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर है . इसके बावजूद लूटेरों की साहस देखिए बैंक को दिन दहाड़े लूट लिया. अपराधियों के भागने के बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 

Tags:biharjamui16 lakh looted in Jamui's SBI Bank in broad daylightcriminals beat up bank employeesloot in jamui

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.