✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दुर्गा पूजा मेले के खाने से 15 लोग हुए फूड प्वाइजन के शिकार, अस्पताल में भर्ती  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:51:53 AM

अरवल(ARWAL): जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहाई गांव में दुर्गा पूजा के दौरान मेले में लगे दुकान में खाना खाने से 15 लोग अचानक बीमार हो गए. उन्हें ग्रामीणों के सहयोग से अरवल सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार, सभी करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केश्वर बीघा गांव के अलावे बाजीतपुर और बारा रोहाई के रहने वाले हैं. सदर अस्पताल में तैनात इलाज कर रहे चिकित्सक महेंद्र शर्मा के द्वारा बताया गया कि फूड प्वाइजन का शिकार होने के उपरांत सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें 9 छोटे-छोटे बच्चे हैं. कुछ महिला और पुरुष भी हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंदर सभी ठीक हो जाएंगे.

दुकानदार की लापरवाही

बाजारों में अगर इस तरह से बेकार पड़ी सामग्री का इस्तेमाल खाने-पीने वाले चीजों में दुकानदार के द्वारा किया जाता है तो इससे बड़ी लापरवाही और क्या हो सकती है. इस पर जिला प्रशासन को विशेष तौर पर फ़ूड कारपोरेशन के द्वारा मामले की जांच कराई जानी चाहिए ताकि आगे इस तरह की घटना ना हो सके और वैसे लापरवाह दुकानदार जो इस तरह के बेकार सामग्री का इस्तेमाल कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का काम करते हैं, उन पर भी जांच उपरांत कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.