✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

साहिबगंज के 13 मजदूरों का बांग्लादेशी होने का संदेह, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज फर्जी, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:57:36 AM

साहिबगंज: जम्मूकश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों की खोज कर रही है. इसी दौरान पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमा से सटा साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के कई अलग- अलग इलाकों से मजदूरी व कुटीर उद्योग करने गए 13 लोगों को महाराष्ट्र के विक्रोली पुलिस ने बंगलादेशी होने के संदेह पर गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के नाईम शेख, सेमाम शेख, जहांगीर शेख, समाऊन शेख, सोफिकुल शेख,रमजान अली, रफीकुल शेख और आरिफ शेख शामिल हैं.

मजदूरों का आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज फर्जी

इधर दक्षिण पलाशगाछी पंचायत की मुखिया नफीसा खातून ने नौ लोगों को भारत का नागरिक बताते हुए विक्रोली पुलिस को सत्यापन पत्र भेजा है. वहीं महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी श्रमिकों के पास जितने भी दस्तावेज है.उसकी गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है.  पुलिस का यह भी दावा है कि पकड़े गए लोगों ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड साहिबगंज और पाकुड के इलाके में बनवाया है. सभी का आधार कार्ड में जन्म तिथि और महीना एक समान है लेकिन जन्मतिथि एक जनवरी है.और साल अलग-अलग है.

उच्चस्तरीय जांच की मांग 

आगे आपको बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस की इस करवाई की जानकारी भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया पर इनकी गिरफ्तारी की जानकारी को साझा किया है. उन्होंने आधार कार्ड में दर्ज जन्म तिथि पर शक जताया और स्थानीय पुलिस से बांग्लादेशी होने की शिकायत कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी.विक्रोली पुलिस ने जांच कर झारखंड पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों से सूचनाएं साझा की हैं.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 

 

Tags:Jharkhand newsSahibganj news13 labourers from Sahibganj suspected to be BangladeshisSahibganj policeCrime newsVikhroli Police of Maharashtra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.