☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना: प्रमोशन के बाद 13 आईएएस अधिकारीयों को मिली पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

पटना: प्रमोशन के बाद 13 आईएएस अधिकारीयों को मिली पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

पटना(PATNA): पिछले दिनों बिहार प्रशासनिक सेवा के जिन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए प्रोन्नति दी गई थी. अब उन आईएएस अधिकारियों को सरकार ने पोस्टिंग दे दी है. सामान्य प्रशासन विभाग में इनकी पोस्टिंग से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है.

इस लिस्ट में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव दिनेश कुमार राय को अब गृह विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है. तबादले की जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक के अमरेंद्र कुमार को सचिव बिहार लोक सेवा आयोग के पद पर तैनात किया गया है. 

जबकि एस.एम. कैसर सुल्तान को संयुक्त सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर पोस्टिंग दी गई है. साथ ही साथ रमेश कुमार झा को निदेशक निशक्तता पटना के पद पर तैनात किया गया है.

राजेश चौधरी को संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन विभाग, यशस्पति मिश्र को निदेशक पर्यटन विभाग, सर्ब नारायण यादव को निदेशक चकबंदी बिहार के पद पर तैनात किया गया है. सर्ब नारायण यादव संयुक्त सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यभार में भी रहेंगे. कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव को सचिव राजस्व परिषद के पद पर तैनात किया गया है.

वीरेंद्र प्रसाद को निदेशक सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के पद पर तैनात किया गया है. अरुण कुमार ठाकुर को निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण, मोहम्मद नैय्यर इकबाल को निदेशक खान,नवल किशोर को निदेशक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग और रवि भूषण को संयुक्त सचिव बिहार लोक सेवा आयोग के पद पर तैनात किया गया है.

Published at:15 Sep 2022 08:05 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.