✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

12 साइबर अपराधी गिरफ्तार, जानिए कैसे गर्भवती महिलाओं को बनाते थे ठगी का शिकार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:03:05 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) :  झारखंड में साइबर अपराधियों पर पुलिस लगातार नकेल कसने की तैयारी कर रहा है. हाल के दिनों में गिरिडीह पुलिस लगातार साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार कर रही है. इसी कड़ी में आज गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मी के नेतृत्व में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अलग-अलग थानों में छापेमारी कर 12 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने कई सारे मोबाइल फॉन समेत भारी मात्रा में पैसे बरामद किया है.

गर्भवती महिलाओं को बनाते थे अपना निशाना

जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी गर्भवती महिलाओं को अपना निशाना बनाकर ठगी किया करते थे. ये सभी अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करते थे. इसके साथ ही एयरटेल पेमेंट बैंक ऐप के जरिए भी लगों को अपने ठगी का शिकार बनाया करते थे. जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने टीम बनाकर इस ठगी को अंजाम देने वाले इन साइबर अपराधियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया. साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 19 मोबाइल फोन, 33 सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड, पांच बाइक और 2 लाख 19 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. जल्द ही इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है.

 

इन साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोलडीह निवासी पवन कुमार राणा, गांडेय थाना क्षेत्र के भरकुंडा निवासी मोहम्मद शमशाद अंसारी, भरकुंडा के ही सज्जाद अंसारी, गांडेय थाना क्षेत्र के सज्जाद अंसारी, गांडेय थाना क्षेत्र के कुलजारी निवासी सलामत अंसारी, बुढ़ई के झिलुआ निवासी सच्चिदानंद कुमार मंडल, उत्तर प्रदेश के खरगपुरा थाना क्षेत्र के झरीकुंआ निवासी दीपक वर्मा, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महदैया निवासी नितेश कुमार और पंकज कुमार मंडल, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पिपरासिंघा निवासी मुकेश मंडल, गांडेय थाना क्षेत्र के रकसकुटो निवासी निर्मल कुमार मंडल, ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर मोड़ निवासी रूपेश मंडल और ताराटांड़ थाना क्षेत्र के झितरी निवासी सोहन मंडल शामिल है.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaylatest newsjharkhand latest newstop newsjharkhandnews jharkhandbreaking newstoday jharkhand newsjharkhand breaking newsnews12 cyber criminals arrestedknow how they used to make pregnant women victims of fraud

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.