✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गिरिडीह में 108 एंबुलेंस सेवा ठप! हड़ताल पर गए कर्मी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:33:51 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह जिले में 108 एंबुलेंस में सेवा देने वाले चालक और एंबुलेंस सहायक हड़ताल पर चले गए हैं. गिरिडीह स्टेडियम के सामने टेंट लगाकर धरना पर बैठ गए हैं. जिसके कारण 108 एंबुलेंस सेवा ठप हो गई है और मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल पर जाने का मुख्य कारण गिरिडीह में 108 एंबुलेंस चलाने वाली संस्था सम्मान फाउंडेशन द्वारा 108 एंबुलेंस के चालकों समेत एंबुलेंस सहायकों को समय पर वेतन नहीं देना बताया जा रहा है. समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण इन 108 एंबुलेंस के कर्मियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है.

आपको बता दें कि पूरे जिले में 108 एंबुलेंस की 36 गाड़ियां हैं जिसमें कुल 160 कर्मचारी काम करते हैं. इन सभी का नियमित वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है, जिसके कारण वे धरने पर बैठकर हड़ताल पर चले गए हैं. इस संबंध में एंबुलेंस चालक शुभम कुमार ने बताया कि फिलहाल फरवरी 2025 से जिले में 108 एंबुलेंस का टेंडर सम्मान फाउंडेशन द्वारा लिया गया है, लेकिन फाउंडेशन ने 108 एंबुलेंस के चालकों और एंबुलेंस सहायकों को अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया है और अगर किसी को भुगतान किया भी है तो महज चंद रुपए दिए गए हैं, जिससे उनका घर नहीं चल पाएगा.

बार-बार बात करने पर सम्मान फाउंडेशन के पदाधिकारी दस्तावेज सत्यापन समेत अन्य अड़चन डालकर मामले को टाल रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि काम करना है तो करो नहीं तो नौकरी छोड़ दो. इधर, 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बबलू ताती, उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष मजहर अंसारी ने बताया कि एक तरफ समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ एंबुलेंस की स्थिति भी खराब होती जा रही है, जिससे मरीज को संबंधित अस्पतालों तक पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस बारे में कई बार फाउंडेशन को बताया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके कारण आए दिन एंबुलेंस चालक और एंबुलेंस में रहने वाले मेडिकल हेल्पर को दुर्घटना में अपनी जान गंवानी पड़ सकती है.

बताया गया कि इससे पहले भी एंबुलेंस चालक हड़ताल पर गए थे. जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने एंबुलेंस चालकों को दी जाने वाली अन्य सुविधाएं बहाल करने की बात कही थी. लेकिन अब तक पीड़ित एंबुलेंस चालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और देखना यह है कि राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 के चालक और सहायकों को कब न्याय मिलेगा. हड़ताल में शुभम कुमार, रितेश कुमार, महेश कुमार, प्रदीप यादव, वीरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल राय, अजय ठाकुर, गिरधारी महतो, संजय यादव, संजय मंडल समेत जिले के सभी प्रखंडों से 108 एंबुलेंस के चालक और मेडिकल स्टाफ मौजूद थे.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

 

 

Tags:108 ambulance service stopped in Giridih!108 ambulance servicegiridih newsgiridih today newspatients' problems increased

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.