✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Tour & Travel

महाकुंभ में रुकने के लिए अब पहले ही कर सकते हैं टेंट की बुकिंग, IRCTC ने शुरू किया ‘महाकुंभ ग्राम,’ जानिए क्या मिलेगी सुविधा और कितना लगेगा किराया

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:46:15 PM

टीएनपी डेस्क: अगले साल 2025 की 13 जनवरी से फरवरी तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने वाला है. महाकुंभ को लेकर यूपी राज्य सरकार जोरों-शोरों से सारी तैयारियों में जुटी हुई है. इस महाकुंभ में देश-विदेशों से भी करोड़ों श्रद्धालु आते हैं. इन श्रद्धालुओं के लिए वहां रुकने के लिए टेंट की सुविधा होती है, जहां श्रद्धालु कुछ शुल्क दे कर रुकते हैं. ऐसे में महाकुंभ के आयोजन को सफल बनाने के लिए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड यानी IRCTC भी अपनी तैयारियों में जुट चुका है. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने और ठहरने के लिए IRCTC एक नई सुविधा प्रदान कर रहा है. अब IRCTC अपनी आईआरसीटीसी टेंट सिटी बुकिंग के जरिए श्रद्धालुओं को टेंट बुक करने की भी सुविधा दे रहा है. आइए जानते हैं कि IRCTC से टेंट बुक करने में कितनी फीस लगेगी और क्या है प्रोसेस.

टेंट में ये मिलेगी सुविधा

महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं को IRCTC दो तरह के टेंट डीलक्स और प्रीमियम टेंट बुक करने का ऑप्शन दे रहा है. डीलक्स टेंट की बात करें तो इसमें एक बेडरूम के साथ अटैच्ड वॉशरूम और बैठने की जगह शामिल है. वहीं, प्रीमियम टेंट में डीलक्स टेंट की सुविधाओं के साथ-साथ अलग से ड्राइंग स्पेस भी होगा. श्रद्धालुओं को तीनों समय का खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही हर टेंट में 24 घंटे ठंड और गर्म पानी के अलावा जरूरी सामग्री की व्यवस्था श्रद्धालुओं को मिलेगी. दोनों ही टेंट आरामदायक और साफ-सफाई को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं. साथ ही IRCTC टेंट सिटी में बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था है. IRCTC द्वारा टेंट में 24 घंटे मेडिकल हेल्प और सुरक्षा की सुविधा भी दी जाएगी.

ये है किराया

सिंगल ऑक्यूपेंसी (Single Occcupancy)

डीलक्स रूम: 10,500 रुपए

प्रीमियम रूम: 15,525 रुपए

डबल ऑक्यूपेंसी (Double Occcupancy)

डीलक्स रूम: 12,000 रुपए

प्रीमियम रूम:18,000 रुपए डीलक्स रूम

एक्स्ट्रा बेडिंग (Extra Bed)

डीलक्स रूम: 4,200 रुपए

प्रीमियम रूम: 6,300 रुपए

ऐसे करें बुकिंग

  • टेंट बुकिंग के बारे में जानने के लिए IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट पर जा कर आप जानकारी ले सकते हैं.
  • IRCTC टेंट सिटी में टेंट की बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाईट www.irctctourism.com पर जाकर टेंट बुक कर सकते हैं.
  • आप चाहे तो आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 1800110139 पर भी कॉल कर के या फिर +91-8076025236 पर 'महाकुंभ IRCTC' 'टाइप कर टेंट बुक कर सकते हैं.
  • IRCTC टेंट बुकिंग के लिए mahakumbh@irctc.com ईमेल कर भी आप अपने टेंट की बुकिंग कर सकते हैं.
Tags:PRAYAGRAJMahakumbhMaha kumbhIRCTCUtility Newsirctc tent bookingIRCTC MahakumbhIRCTC Mahakumbh Tent Bookingप्रयागराजमहाकुंभआईआरसीटीसीउपयोगिता समाचारआईआरसीटीसी टेंट बुकिंगआईआरसीटीसी महाकुंभआईआरसीटीसी महाकुंभ टेंट बुकिंगirctc tent cityMahakumbh GramMahakumbh 2025Mahakumbh newsIRCTC Tent City PrayagrajIRCTC's premium tentsआईआरसीटीसी टेंट सिटीमहाकुंभ ग्राममहाकुंभ 2025महाकुंभ समाचारआईआरसीटीसी टेंट सिटी प्रयागराजआईआरसीटीसी के प्रीमियम टेंटउत्तर प्रदेशकुंभ मेलाप्रयागराजUttar PradeshMahakumbhKumbh MelaPrayagrajभारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेडIndian Railway Catering and Tourism Corporation Limited

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.