✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Tour & Travel

गर्मियों की छुट्टी से पहले रेलवे में टिकट के लिए मारामारी, ज्यादातर ट्रेन फूल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 9, 2026, 5:40:00 PM

रांची (RANCHI): गर्मी की छुट्टियों का सीजन शुरू होने से पहले ही लोगों ने घूमने-फिरने की तैयारियां तेज कर दी हैं. परिवार और दोस्तों के साथ कही घूमने जाने की योजना बनाते हुए बड़ी संख्या में लोग एडवांस में टिकट बुक करा रहे हैं, जिसका असर अब साफ तौर पर रेलवे पर दिखाई देने लगा है. ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है और स्थिति यह है कि मई महीने के लिए कई प्रमुख ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग लिस्ट शुरू हो चुकी है

हर साल की तरह इस बार भी गर्मी की छुट्टियां पर्यटन के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही हैं। स्कूल-कॉलेज बंद होने और ऑफिस से छुट्टी मिलने से लोग अपने परिवार के साथ अलग-अलग जगहों में घूमने का प्लान बना रहे हैं. ऐसे में हिल स्टेशन, धार्मिक स्थल और प्रमुख पर्यटन शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है.

यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल होता जा रहा है. कई ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी जैसी श्रेणियों में लंबी वेटिंग चल रही है. खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में यह स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई है, जहां टिकट बुकिंग खुलते ही सीटें भर जा रही हैं.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह हर साल गर्मियों में देखने को मिलता है, लेकिन इस बार यात्रियों की संख्या पहले से ज्यादा नजर आ रही है. इसका एक कारण यह भी है कि लोग अब आखिरी समय की बजाय पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना रहे हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने और स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। हालांकि, इसके बावजूद यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते अपने टिकट बुक करा लें.

गर्मी की छुट्टियों से पहले ही ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है, और अगर आपने अभी तक अपनी यात्रा की योजना नहीं बनाई है, तो जल्द से जल्द टिकट बुक कराना आपके लिए बेहतर रहेगा, वरना वेटिंग लिस्ट में आपकी भी टिकट चली जाएगी औ अगर वेटिंग ज्यादा रहा तो हो सकता है कि आपकी टिकट भी केसिल्स हो सकती है और आपका कही घूमने जाने का प्लान खराब हो जाएगा.

 

 

Tags:summer vacationtrain rushrain ticket waiting listIndian Railways crowd summer seasonIndian Railwayscrowd summer seasontrain booking demandrailway waiting list newssummer travel rush trains Indiabooking rushIRCTC ticket waiting listIndian train ticket availability summerIndian train ticket

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.