✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. TNP Photo

दुमका : आग लगने से गांव के दो घर जलकर हुए राख, कोई हताहत नहीं

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:30:58 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के भिलाईटाड़ गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया. मुंशी मरांडी और एमेल मरांडी दोनों भाई हैं. मुंशी मरांडी पुरे परिवार के साथ माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने पश्चिम बंगाल के आजीमगंज गए हुए थे. घर में बूढ़ी मां थी. अचानक आग लगने से सारा सामान जल गया. इस आग ने बगल का घर जो भाई एमेल का था उसे भी अपने चपेट में ले लिया. जिससे उसका भी घर पूरी तरह से राख हो गया. घर में रखे नकदी सहित सभी सामान जल कर राख हो गया. स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. गनीमत रही कि आग लगने से किसी भी तरह का कोई हताहत नहीं हुआ.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:dumkadumka newsjharkhand latest newsthe news postfire

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.