✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. TNP Photo

कपड़े के गोडाउन में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 10:20:19 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के साकची थाना के गुरुद्वारा के पास एक कपड़े के गोडाउन में अचानक आग लग गई. आग की लपट ऐसा कि आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं इस आग की जानकारी दुकानदार ने अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पर मौके पर टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की दो गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है. उधर नुकसान का आकलन अब तक नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपए का कपड़ा जलकर खाक हो गया है. उधर आग की खबर मिलते ही बाजार के दुकानदार अपने-अपने दुकान को सुरक्षित करने में लगे रहे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.