✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मछली लदे पिकअप से 360 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार

BY - Shreya Gupta

Published at: 20 Nov 2022 07:03 PM (IST)

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के मानगो पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने रविवार को मानगो चौक पर मछली से लदे एक पिकअप वैन को पकड़ा और उसमें छुपा कर रखा हुआ 360 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया. हालांकि कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन कोलकाता के कोलाघाट से मछली लेकर आ रही थी. तभी गुप्त सूचना के आधार पर मानगो पुलिस द्वारा मानगो चौक पर गस्ती के दौरान वह पकड़ा गया. पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुट गई है. वहीं गाड़ी मालिक और एक लेबर से पूछताछ हो रही है. 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:360 bags of brown sugar seized in jamshedpurjamshedpur policebrown sugrar market jharkhand jamshedpurjamhsedpur newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.