✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. TNP Explainer

कहीं कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपका Whatsapp Message? महज कुछ मिनटों में चलेगा पता

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:34:17 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): क्या आपको भी लगता है कि आपका व्हाट्सएप मेसेज (WhatsApp Message) आपके अलावा कोई और पढ़ रहा है. ये शक आज के दिनों में आम हो गया है. लोगों को ये शक हमेशा रहता है कि कहीं मेरा WhatsApp Message कोई परिवारवाले, बॉयफ्रैंड या दोस्त तो नहीं पढ़ रहे हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बहुत ही आसान तरीके से इसका पता लगा सकते हैं. बता दें वॉट्सऐप मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई और मैसेज को नहीं पढ़ सकता है. लेकिन कुछ तरीके जरूर हैं जिससे दूसरा शख्स आपके अकाउंट को एक्सेस कर सकता है.

दरअसल, इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स तो कई हैं, लेकिन दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल WhatsApp का होता है. ऑफिस हो या फिर पर्सनल चैट ज्यादातर लोग Whatsapp का ही प्रयोग करते हैं. ऐसे में क्या हो अगर कोई आपके ऊपर नजर रख रहा हो या फिर आपके मैसेज पढ़ रहा हो? कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है और आप भी इसका शिकार हो सकते हैं.

Whatsapp चैट्स पर नजर रखना सबसे आसान किसी जान-पहचान वाले लोग के लिए काफी आसन है. खासकर वो जिसे आप अपना मोबाइल देते हो. वैसे व्यक्ति महज कुछ मिनटों में ही आपका Whatsapp आसानी से हैक कर सकता है.    

क्या कोई और पढ़ रहा आपके मैसेज?

इस स्टोरी में हम किसी हैकिंग या वायरस की बात नहीं करेंगे, बल्कि कुछ ऐसे पहलुओं को बतायेंगे जिसपर आमतौर पर लोगों का ध्यान नहीं जाता है. दरअसल, WhatsApp Web और मल्टी डिवाइस स्पोर्ट जैसे वॉट्सऐप फीचर्स का नाम आपने सुना होगा और हो सकता है कि आप उसे इस्तेमाल भी करते होंगे. इस फीचर्स की मदद से लोग एक से ज्यादा डिवाइस में Whatsapp इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि जब से मल्टी डिवाइस सपोर्ट आया है तब से यूजर्स के प्राइमरी डिवाइस का इंटरनेट से जुड़ा रहना भी जरूरी नहीं है.

ऐसे में अगर कोई शख्स एक बार आपका फोन हासिल कर किसी दूसरे डिवाइस पर अकाउंट लॉगइन कर लें, तो वो आपके मैसेज आसानी से पढ़ सकता है. इससे बचने के लिए आपको अपने वॉट्सऐप पर एडिशनल सिक्योरिटी फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए.

ये भी देखें:

स्टीव जॉब्स की बेटी ईव ने iPhone 14 का मजाक उड़ाया, शेयर किया मीम

इन सेटिंग को चेक कर पता लगा सकते हैं?
बहुत ही आसानी से आप इसका पता लगा सकते हैं कि कहीं कोई और तो आपका Whatsapp इस्तेमाल नहीं ना कर रहा है. इसके लिए आपको आपको वॉट्सऐप ओपन करना होगा. यहां आपको Linked Device का ऑप्शन मिलेगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको उन सभी डिवाइसेस की जानकारी मिल जाएगी, जिस पर आपका अकाउंट लॉग्ड-इन है. अगर आपको कोई अननोन डिवाइस नजर आता है, तो आप वहां से उसे लॉग्ड-ऑउट कर सकते हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.