✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. TNP Explainer

मकड़ी को मारने के चक्कर में शख्स ने पूरे जंगल में लगा दी आग

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:06:51 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): एक शख्स नशे में इतना मशगूल हो गया कि उसने अपने लाइटर से पूरे जंगल में आग लगा दी. दिलचस्प बात ये है कि शख्स लाइटर से एक मकड़ी को जलाने का प्रयास कर रहा था. मामला अमेरिका के युटा के स्प्रिंगविले शहर का है. 26 वर्षीय यूटा-आधारित कोरी मार्टिन को जंगल में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कथित तौर पर बताया जा रहा है कि वह आदमी मारिजुआना के नशे में थे. क्योंकि उसके बैग से नशीली दवाओं के साथ थोड़ी मात्रा में मारिजुआना बरामद किया गया था.

युवक का नाम कोरी एलन मार्टिन

इस शख्स का नाम है कोरी एलन मार्टिन. कोरी स्प्रिंगविले शहर के पास साल्ट लेक सिटी के दक्षिण की तलहटी में लंबी पैदल यात्रा कर रहा था, जब उसने एक मकड़ी को देखा. मकड़ी को दखने के बाद कोरी ने उसे मारने का सोचा. मारने के लिए उसने अपनी लाइटर निकाला और मकड़ी को जलाने की कोशिश करने लगा. इसी मकड़ी को जलाने के दौरान उसने अनजाने में आग लगा दी जो तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल गई.

किसी को नहीं हुआ नुकसान

गनीमत रही कि आग से किसी रिहायसी इलाके को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हालांकि, 60 एकड़ की पहाड़ी मलबे में तब्दील हो गई. इतना ही नहीं बल्कि आग ने यूटा घाटी को धुएं से भर दिया. इसके बाद स्प्रिंगविले, प्रोवो, मैपलटन और यूटा काउंटी के अग्निशामकों को बचाव के लिए आना पड़ा, दो हेलिकॉप्टरों को भी लगाया गया क्योंकि आग की लपटों ने एक बगल के पहाड़ को घेर लिया था. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अगर हेलीकॉप्टर नहीं होते तो परिणाम और भी बुरे हो सकते थे.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.