✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. TNP Explainer

वाट्सएप पर भी हो सकता है काल रिकॉर्ड, जानिये कैसे

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 10:00:03 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): वाट्सएप अपने यूजर्स को हमेशा नए नए फीचर ऑफर करता ही रहता है. वाट्सएप के जरिए कॉल पर बातचीत चलन में बढ़ती ही जा रही. वाट्सएप ने ही कोरोना काल में  स्कूल की पढ़ाई लिखाई और ऑफिस के काम काज को संभाले रखा. वाट्सअप फ्रेंड्स और फैमिली से कनेक्ट होने के लिए कई शानदार फीचर ऑफर करता है. यूजर वॉट्सऐप के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में बैठे अपने दोस्तों और परिवार वालों को मेसेज के साथ फोटो और वीडियो भी भेज सकते हैं. वॉट्सऐप की सबसे खास बात यह  है कि इसमें वॉइस और वीडियो कॉलिंग का भी फीचर मिलता है. वॉट्सऐप में कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर ऑफर नहीं किया जाता है. लेकिन फिर भी  आप किसी खास वॉट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड करके उसे सेव रखना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करना होगा.आइए जानते हैं कि कैसे आप ऐंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज पर वॉट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं.  

बता दें वॉट्सऐप में कॉल रिकॉर्ड करने का फीचर नहीं मिलता. यहां हम आपको वॉट्सऐप कॉल को थर्ड पार्टी ऐप की मदद से आसानी से रिकॉर्ड करने का तरीका बता रहे हैं. इस ट्रिक को आईफोन और ऐंड्रॉयड यूजर ट्राई कर सकते हैं

ऐंड्रॉयड डिवाइस पर ऐसे रिकॉर्ड करें वॉट्सऐप कॉल

अपने फोन पर पहले गूगल प्ले स्टोर से Cube Call एप को सर्च करके डाउनलोड करें . इसके बाद इसे इंस्टॉल करके वाट्सअप ओपन करें . अब जब भी वाट्सअप कॉल का एप इस्तेमाल करेंगे आपको कॉल करने या रिसीव करने पर Cube Call का विजेट दिखेगा. कई बार विजेट नहीं दिखता है इसके लिए परेशान बिल्कुल भी ना हो अगर आपको विजेट न दिखे तो क्यूब कॉल ऐप को ओपन करके वॉइस काल  के लिए Force VoIP सेलेक्ट करें. अब यह ऐप ऑटोमैटिकली वॉट्सऐप वॉइस कॉल को रिकॉर्ड करके उसे इंटरनल मेमरी में सेव  करना शुरू कर देगा.

आईफोन पर ऐसे रिकॉर्ड करें वॉट्सऐप कॉल

आईफोन के फीचर एंड्रॉयड से बिल्कुल अलग होते है. आईफोन पर वॉट्सऐप कॉल्स को रिकॉर्ड करना जरा मुश्किल है क्योंकि ऐसा कोई ऐप मौजूद नहीं है, जो आईफोन यूजर्स को वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा देता हो. हालांकि, इसके बावजूद भी एक तरीका  है, जिससे आप आईफोन पर वॉट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं.

सबसे पहले Mac कंप्यूटर पर Quick Time ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करें. आईफोन को मैक से कनेक्ट करें और क्विकटाइम ऐप को ओपन करें. ऐप ओपन होने के बाद फाइल ऑप्शन में जाएं और New Audio Recording ऑप्शन को सेलेक्ट करें. अब ऑप्शन में आईफोन को सेलेक्ट करें और क्विक टाइम में रिकॉर्ड बटन पर टैप करें.  इसके बाद आईफोन से वॉट्सऐप कॉल करें और ऐड यूजर वाले आइकन पर टैप कर दें.  ऐसा करते ही वॉट्सऐप कॉल की ऑटोमैटिक रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी. रिकॉर्ड हुई कॉल मैक में सेव होगी. इस तरह इन तरीकों को अपना कर  एंड्रॉयड और आईफोन पर  आप अपने कुछ जरूरी व  खास बातचीत को वाट्सअप कॉल पर बात करके भी सहेज सकते हैं .  

 

Tags:the news postcall recordingwhatsapp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.