✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. TNP Explainer

innovation : अब दिल्ली में भी रोबोट बुझाएंगे आग , केजरीवाल सरकार ने खरीदे दो खास रोबोट

BY -
Ranchi Desk
Ranchi Desk
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:13:39 PM

नई दिल्ली-अगलगी की बढ़ती घटनाओं को लेकर दिल्ली सरकार चिंतित है. विकसित देशों की तरह हमारे देश में पहली बार राजधानी दिल्ली में भी अब रोबोट आग बुझाएगा. दिल्ली सरकार ने दिल्ली के दमकल विभाग के बेड़े में दो फायर फाइटर रोबोट को शामिल कर लिया है. रोबोट की मदद से आग बुझाने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य है. ये रिमोट कंट्रोल्ड फायर फाइटिंग रोबोट दिल्ली की तंग गलियों,मुहल्ला और टोलों की आग, फोर्सेबल एंट्री पॉइंट, ह्यूमन रिस्क वाले तमाम इलाकों, तेल एवं केमिकल टैंकर, फैक्ट्री जैसी जगहों पर आसानी से पहुंचकर और सीढ़ियों पर चढ़कर व शीशे तोड़कर आग बुझाने में सक्षम हैं.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “हमारी सरकार ने रिमोट कंट्रोल्ड फायर फाइटिंग मशीनें खरीदी हैं. अब हमारे बहादुर फायरमैन 100 मीटर की दूरी से आग से लड़ सकते हैं.यह क्षति को कम करेगा और कीमती जीवन को बचाने में मदद करेगा”

इस मुद्दे पर दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि शायद देश में पहली बार दिल्ली में ऐसे रिमोट कंट्रोल रोबोट प्रयोग में आ रहे हैं. जो आग पर दूर से काबू पाने में सक्षम हैं. केजरीवाल सरकार ने अभी दो रोबोट मंगाएं हैं.ट्राइल सफल होने पर ऐसे और भी रोबोट मंगाए जा सकते हैं. गृहमंत्री ने कहा कि रिमोट कंट्रोल रोबोट आग से लड़ने वाले जाबांजों के लिए संकट मोचन साबित होंगे. इनके आने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों को अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी.

इसकी खासियत है कि ये रोबोट ऊंचे दबाव के माध्यम से 2400 लीटर प्रति मिनट की दर से पानी का प्रेशर भी छोड़ते हैं.स्प्रे और साधारण पानी की धार, दोनों इस रोबोट से जुड़े वायरलेस रिमोट के माध्यम से काम कर सकते है. जिन जगहों पर पानी से आग कंट्रोल नहीं होती, वहां रोबोट के अंदर से निकलने वाले केमिकल और उससे निकलने वाले झाग आग पर नियंत्रण करेंगे.

ऐसे बचेगी दिल्ली फायर सर्विस में काम कर रहे जवानों की जान

ये रोबोट रिमोट कंट्रोल के जरिए संचालित होंगे. रोबोट ऐसे मैटेरियल से बना है, जिस पर आग, धुएं, गर्मी या किसी भी अन्य बाहरी कठिन परिस्थिति का कोई असर नहीं पड़ता है.इसके निचले हिस्से में सेना के टैंकों की तरह टायरों के ऊपर क्रॉलर बेल्ट लगी होती है, जिसकी मदद से यह किसी भी जगह पर आसानी से जा सकता है. इसमें वैंटिलेशन फैन भी है, जिससे मशीन को ठंडा रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते है.

यह करीब 100 मीटर का इलाका एक साथ कवर कर सकता है और तुरंत आग पर काबू पाने में सक्षम है. जहां आग बुझाने के लिए खुद दमकलकर्मियों को अपनी जान हथेली पर रखकर आग में झुलसना पड़ता था. वहीं, उनका यह काम फायर फाइटर रोबोट करेंगे और वे सुरक्षित रहेंगे.जान पर खतरा नहीं होंगा.

ऐसे काम करता है रोबोट

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकल में लगे पानी के पाइप रोबोट में फिट हो जाते हैं.रिमोट से इसे आग वाली जगह की तरफ भेजा जाता है.इमारत में अगलगी के धुएं को रोबॉट अपने वेंटिलेटर सिस्टम से बाहर निकालता है.रोबोट एक मिनट में 2400 लीटर पानी छिड़कता है.

अगलगी में बेहद कारगर है ये रोबोट

विशेषज्ञों के अनुसार इनमे लगा स्प्रे पानी को छोटी बूंदों में बांटकर 100 मीटर दूर तक फेंकता है. इस रोबोट को दमकल की गाड़ियों के साथ अटैच करके प्रभावित क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया जाता है. इसमें 60 लीटर का डीजल फ्यूल टैंक लगा है. खास बात यह है कि ये रोबोट 360 डिग्री पर रोटेट भी हो जाते हैं, इससे तंग गलियों में इसे ऑपरेट किया जा सकता है.

फायर कर्मियों को दी गई है स्पेशल ट्रेनिंग

गृहमंत्री ने बताया कि रोबोट को चलाने के लिए दिल्ली फायर सर्विस के फायर फाइटर्स को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है.एक अलग एसओपी भी बनाई गई है, जिसका पालन करते हुए आग पर काबू पाने के लिए किया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से यह बताया गया है कि इसका इस्तेमाल कब, कैसे और किस तरह की घटनाओं के दौरान करना है. इस रोबोट में एक हाई रेजोल्यूशन कैमरा भी लगा हुआ है. यह कैमरा आग, धुएं और पानी के बावजूद साफ तस्वीरें दिखाने में सक्षम है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है ये रोबोट 

इस रोबोट के पिछले हिस्से में कनेक्टर लगे हैं, जिनमें पाइप लगाकर इसे वॉटर टैंकर से कनेक्ट किया जाता है.इसके ऊपरी हिस्से पर एक बड़ा पंखा लगा हुआ है जो ना सिर्फ एग्जॉस्ट फैन की तरह धुएं को बाहर फेंकने का काम करता है, बल्कि पानी की बौछारों को दूर तक पहुंचाने में भी मदद करता है.

ऑस्ट्रिया से खरीदा गया है यह रोबोट

गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि भीषण गर्मी के दिनों में अक्सर आग लगने की घटनाएं सामने आती है, जिसमें अब यह रोबोट मददगार साबित होने वाले हैं. इन्हें ऑस्ट्रिया की एक कंपनी से खरीदा गया था. कुछ माह पहले टीकरी कलां के पीवीसी मार्केट में लगी आग को बुझाने के लिए पहली बार विदेश से मंगाए गए इस रोबोट की मदद ली गई थी.आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी दो घंटे से मशक्कत कर रहे थे. उस पर रोबोट ने महज आधे घंटे में ही काबू पा लिया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.