✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Techno Post

क्या APAAR Card के बिना रुक जायेगी आपके बच्चे की पढ़ाई! जानें कितना जरुरी है ये कार्ड

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:00:24 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): हमारा देश आज हिंदुस्तान धीरे-धीरे डिजिटल होता जा रहा है.वहीं शिक्षा व्यवस्था भी डिजिटलीकरण किया जा रहा है. जहां बच्चों की हाजिरी के साथ-साथ जरूरी दस्तावेज भी डिजिटली एक्सेस हो रहे है. जिसके लिए भारत सरकार की ओर से साल 2023 में राष्ट्र शिक्षा नीति 2020 के लिए अपार आईडी कार्ड की शुरूआत की गई थी.अपार आईडी कार्ड वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी योजना के तहत जारी की गई थी.

पढ़ें किस काम आता है अपार आधार कार्ड

आपको बताये कि अपार आईडी कार्ड जारी करने का मुख्य उदेश्य स्कूली या कॉलेज के बच्चों को कागजी झंझट से छूटकारा दिलाना था.जहां एक ही जगह पर बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सारी जानकारी का डाटा स्टोर रहता है.आधार कार्ड की तरह ही इसमे भी 12 अंक का नंबर होता है.जिसमे छात्रों की पढ़ाई की सारी जानकारी होती है, लेकिन बुहत से माता-पिता के मन में यह सवाल उठता है कि क्या अपार आईडी कार्ड नहीं होने से उनके बच्चे की पढ़ाई रुक जाएगी तो चलिए इस सवाल का जवाब हम आपको आज बताते है.

क्या होता है अपार आधार कार्ड

चलिए सबसे पहले जान लेते हैं अपार आधार कार्ड आखिर होता क्या है.बहुत से लोगों को यह पता नहीं होगा कि अपार आईडी कार्ड किस काम में आता है, तो आपको बता दें कि आधार कार्ड कि तरह ही अपार आधार कार्ड भी पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए जारी किया जाता है जिसमें छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी पूरी जानकारी एक जगह पर दी जाती है.

क्यों जरुरी है कार्ड

आपको बताये कि अपार आधार कार्ड में छात्रों के नाम से लेकर उनके जन्म तिथि माता-पिता का नाम फोटो इसके अलावा उनके मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, चरित्र प्रमाण पत्र, स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र, या शैक्षणिक सर्टिफिकेट की पूरी जानकारी एक जगह पर मौजुद होती है.जिससे छात्रों को सर्टिफिकेट को हर जगह लेकर चलने की जरुरत नहीं होती है.

क्या APAAR Card के बिना रुक जायेगी आपके बच्चे की पढ़ाई

वहीं अपार आधार कार्ड को लेकर बहुत से माता-पिता के मन में यह सवाल उठता है कि क्या अपार आधार कार्ड नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट या दिक्कत आयेगी, तो इसका जवाब ना है,यानि इसके होने या नहीं होने से आपके बच्चे की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आती है.अपार आधार कार्ड एक तरह से सुविधा के रूप में सरकार की ओर से छात्रों को दी जाती है जो पढाई लिखाई करते है.अपार आधार कार्ड जारी करने का मुख्य उदेश्य छात्रों की पढ़ाई की जानकारी एक जगह पर जमा करने की है, जिसका आसानी से एक्सेस किया जा सकता है इसका मतलब यह नहीं है कि अपार आधार कार्ड होना जरूरी है. या नहीं होने से छात्र पढ़ नहीं पायेंगे. हालांकी इसकी जरुरत दस्तावेज़ बनवाने में या उन्हें हासिल करने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.

इस तरह करें अप्लाई

यदि अब तक आपने अपार आधार कार्ड नहीं बनाया है तो आप इसे जरूर बनवा लें, आपकी सुविधा के लिए ही सरकार की ओर से इसे जारी किया जाता है तो चलिए हम आपको इसे बनवाने का तरीका बता देते है. यदि आप अपार आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो स्कूल में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते है.स्कूल की ओर से https://apaar.education.gov.in/ पर जाकर बच्चे का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है.वहीं यदि आपका बच्चा 18 साल से कम उम्र का है, तो इसके लिए माता-पिता को सहमति फॉर्म भरकर जमा करना होता है, तब जाकर आपके बच्चे का अपार आधार कार्ड बनता है.

Tags:APAAR cardAPAAR Card updatewhat is APAAR Cardhow to apply for APAAR CardAPAAR Card newstechnotechno newstechno tipstechno postutility newsstudentutilityapaar idschoolcollagetrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.