TNP DESK: WhatsApp एक इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. जहां से अब ये जानकारी आ रही है की आने वाले समय में कई पुराने स्मार्टफोन्स पर इसका सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा. अब सिस्टम अपडेट के बाद, जो डिवाइस पुराने एंड्रॉयड वर्जन का है अब व्हाट्सअप उसमे सपोर्ट नहीं करेगा.
बताया गया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0 से पुराने वर्जन वाले फोन पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा. यानी Android 5.0 और 5.1 पर चलने वाले स्मार्टफोन्स में यह ऐप पूरी तरह बंद हो जाएगा.कंपनी समय-समय पर पुराने डिवाइस का सपोर्ट खत्म करती रहती है, ताकि प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित और तेज बनाया जा सके. पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम अक्सर नए फीचर्स को सपोर्ट नहीं कर पाते और उनमें सुरक्षा से जुड़े जोखिम भी अधिक होते हैं.
इस फैसले का असर खासकर उन देशों में ज्यादा दिख सकता है जहां लोग लंबे समय तक एक ही फोन इस्तेमाल करते हैं, जैसे भारत. यहां अभी भी कई यूजर्स पुराने स्मार्टफोन्स का उपयोग कर रहे हैं, जिनमें नए अपडेट उपलब्ध नहीं होते.रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स हैं जो पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर निर्भर हैं और उन्हें WhatsApp इस्तेमाल जारी रखने के लिए नया डिवाइस लेना पड़ सकता है.
कंपनी ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर भी यह जानकारी अपडेट कर दी है कि सितंबर 2026 के बाद केवल Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन पर ही ऐप सपोर्ट करेगा.
कुछ पुराने मॉडल जैसे Samsung Galaxy S4, Nexus 4 और LG G2 पहले ही इस सपोर्ट से बाहर हो चुके हैं या जल्द हो जाएंगे. यूजर्स को इस बदलाव के बारे में ऐप के जरिए नोटिफिकेशन भी भेजे जा रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि तय तारीख के बाद उनका डिवाइस सपोर्टेड नहीं रहेगा.WhatsApp का कहना है कि ऐप को सुरक्षित और बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए यह कदम जरूरी है. पुराने सिस्टम में न तो नए फीचर्स सही तरीके से काम करते हैं और न ही जरूरी सिक्योरिटी अपडेट मिल पाते हैं, जिससे डेटा से जुड़ा खतरा बढ़ सकता है.
इसी वजह से अब कंपनी केवल उन डिवाइस को सपोर्ट करेगी जो Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलते हैं. इससे यूजर्स को बेहतर स्पीड, सिक्योरिटी और नए फीचर्स का फायदा मिलेगा.अगर आपका फोन पुराना है, तो आपको WhatsApp की ओर से अलर्ट मिल सकता है. ऐसे में आप या तो अपने फोन को नए वर्जन पर अपडेट करें (अगर संभव हो) या फिर नया स्मार्टफोन लेने पर विचार करें. साथ ही, अपने चैट्स का बैकअप लेना न भूलें, ताकि आपका डेटा सुरक्षित बना रहे.