टीएनपी डेस्क(TNP DESK):यूपीआई की मदद से कहीं भी पेमेंट करना सेकेंड का खेल है, जहां आप कुछ समान खरीदते है या किसी सर्विस के बदले पैसे ट्रांसफर करते है,जो काफी ज्यादा आसान सी प्रक्रिया है, लेकिन पीएफ खाते से पैसा ट्रांसफर करने में थोड़ा समय लगता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया को ईपीएफओ ने आसान बनाने के लिए नया ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है.जिसकी मदद से अब कुछ सेकेंड्स में यूपीआई की मदद से पीएफ का पैसा निकाला जा सकता है.इस खबर से उन लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिली है जिनको पीएफ का पैसा निकालने के लिए चक्कर लगाने पडते है.
पढे कैसे मिलेगी सुविधा
आपको बता दें कि ईपीएफओ एक नया मोबाइल ऐप बना रहा है, जिसके माध्यम से यूपीआई के जरीये आप तुरंत पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकते है.उम्मीद जतायी जा रही है कि इस ऐप को अप्रैल महीने के आस पास लॉन्च किया जा सकता है. अब पीएफ का पैसा निकालने के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.अब आप डिजिटल तरीके से अपने पीएफ के पैसे को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर सकते है या निकाल सकते है.
पीएफ के पैसे निकालने की प्रक्रिया हो जाएगी आसान
आपको बता दें कि ईपीएफओ ने पीएफ के पैसे निकालने की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है जिसमे काफी कम समय में डिजिटल तरीके से आप अपने पीएफ को पैसे निकाल सकते है.इस योजना के तहत श्रम मंत्रालय एक ऐसा सिस्टम बना रहा है जिसका जरीये पीएफ का कुछ हिस्सा फ्रिज रहेगा, लेकिन एक बड़ा हिस्सा आप अपने बैंक खाते में यूपीआई के माध्यम से निकाल सकेंगे.इसके पीछे का मकसद केवल और केवल लोगों के लिए सुविधा मुहैया कराना है ताकि लोगो को कोई भी परेशान ना हो.
App से पासबुक के बैलेंस को भी देख पाएंगे
आपको बता दें कि ईपीएफओ ऐप के जारी न केवल आप अपने पीएफ के पैसे को निकाल पाएंगे, ट्रांसफर करा पाएंगे बल्कि इसके साथ-साथ आप अपने पासबुक के बैलेंस को भी देख पाएंगे.आपको बता दें कि अभी तक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UN पोर्टल या उमंग ऐप का उपयोग लोग अब भी कर पाएंगे लेकिन ईपीएफओ का यह नया ऐप लोगों के लिए और सुविधा और आसान प्रक्रिया बना देगा.ऐप में आपको हर जगह सुविधा मिलेगी जिसकी आपको जरूरत है, इस ऐप को जारी रखें, आप यहां भी देख पाएंगे कि आप अपने पीएफ खाते से कितना पैसा निकाल सकते है, इसके साथ ही यह पैसा सीधे ट्रांसफर कर पाएंगे जो पीएफ अकाउंट से लिंक है.पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने के लिए आपको लिंक यूपीआई पिन का इस्तेमाल करना होगा.जिसको जरीये आप अपने पैसे को सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करा पाएंगे.
