✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Techno Post

Meta ने लॉन्च किया AI स्मार्ट ग्लास का नया फीचर्स, अब हवा में उंगलियां घुमाकर होगी टाइपिंग

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 4:44:28 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सोशल मीडिया के सबसे चर्चित कंपनी meta ने अपने AI आधारित स्मार्ट ग्लास के लिए नए और एडवांस फीचर्स पेश किए हैं.कंपनी का यह स्मार्ट ग्लास Meta Ray-Ban Display यूजर्स के कम्युनिकेशन और डिजिटल एक्सपीरियंस को पहले से और भी ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाने वाला है. सबसे खास बात इसमे ये है की बिना मोबाइल निकाले और बिना किसी फिजिकल या डिजिटल कीबोर्ड को छुए केवल हवा में उंगलियां घुमाकर टाइपिंग कर सकेंगे.

करीब छह महीने पहले लॉन्च किए गए इस स्मार्ट ग्लास के लिए आए नए अपडेट में सबसे ज्यादा चर्चा न्यूरल रिस्टबैंड की हो रही है. यह खास बैंड यूजर के हाथों की हरकतों और उंगलियों के जेस्चर को पहचानता है और उन्हें कमांड में बदल देता है. यानी अगर कोई यूजर हवा में अंग्रेजी का “M” बनाने जैसा इशारा करेगा, तो डिवाइस उसे टेक्स्ट के रूप में समझ लेगा. इस तकनीक की मदद से जेब से फोन निकाले बिना मैसेज टाइप करना संभव हो जाएगा.

कंपनी के मुताबिक, यह फीचर लगभग सभी बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेगा. इसमें whatsapp, facebook,और Instagram जैसे ऐप्स शामिल हैं. साथ ही एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज के मैसेजिंग ऐप्स पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. इससे यूजर्स चलते-फिरते या किसी काम के दौरान भी आसानी से मैसेज भेज पाएंगे.

जेस्चर बेस्ड टाइपिंग के अलावा कंपनी ने स्मार्ट ग्लास में कई और नए फीचर्स भी जोड़े हैं. अब यूजर्स डिस्प्ले रिकॉर्डिंग कर सकेंगे, बेहतर नेविगेशन एक्सपीरियंस मिलेगा और लाइव कैप्शन फीचर को भी पहले से ज्यादा एडवांस बनाया गया है. कंपनी का दावा है कि ये अपडेट स्मार्ट ग्लास को सिर्फ एक गैजेट नहीं बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल का स्मार्ट AI असिस्टेंट बना देंगे.

हालांकि फिलहाल Meta Ray-Ban Display भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन टेक्नोलॉजी प्रेमियों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. आने वाले समय में यह डिवाइस स्मार्ट कम्युनिकेशन और वियरेबल टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है.

Tags:rayban meta ai glasses featuressmart glasses featuresmeta ray ban smart glasses reviewray-ban meta smart glasses reviewray-ban meta 3rd gen smart glasses reviewmeta smart glassesray ban meta smart glassesnew meta glasses demo

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.