✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Techno Post

अब लोन लेने के लिए नहीं पड़ेगा लंबा इंतजार, Aadhaar Card से इस तरह मिलेगा Instant Loan

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 1:09:03 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पैसे की बचत हम सभी के लिए काफी जरूरी होता है.जब Emergency स्थिति होती है तो यही बचत मुश्किल से बाहर निकालती है लेकिन कभी-कभी बचत नहीं होने की वजह से अचानक से पैसे की इमरजेंसी आ जाती है जिससे हम टेंशन में आ जाते है. कई बार मेडिकल में गंभीर स्थिति, बच्चों की फीस या फिर कोई अचानक से जरूरी काम, जिसमे पैसे की जरूरत पड़ती है तो हम सोचने लगते है कि पैसों का जुगाड़ कैसे करें. रिश्तेदार और दोस्तभी देने से इनकार कर देते है ऐसे में लोन लेने के अलावा हमारे पास कोई भी विकल्प नहीं बचता है.

अब लोन लेने के लिए नहीं पड़ेगा लंबा इंतजार

हलाकी अगर आप बैंक में लोन के लिए अप्लाई करते है तो इसकी प्रक्रिया काफी ज्यादा लंबी हो जाती है इसमे आपको गारंटर की जरूरत पडती है तो वही कई दिनों तक आपको इंतजार करना पड़ता है.लेकिन आज हम आपको आधार कार्ड के जरिए इंस्टेंट लोन के बारे में बताने वाले है, जहां आप कुछ ही घंटों के अंदर इंस्टेंट पर्सनल लोन ले सकते है और आपके खाते में पैसे कुछ ही देर में आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते है.जिससे आप जरूरी काम कर सकते है.आधार कार्ड से कैसे आपके खाते में पैसे ट्रांसफर होंगे कैसे पर्सनल लोन मिलेगा चलिए हम आपको पूरी जानकारी देते है.

अचानक पड़ गई है पैसे की जरूरत तो ना ले टेंशन

कई बार जिंदगी में ऐसे मौके आते है जहां आपको तुरंत पैसे की जरूरत पड़ती है ऐसे में आपके लिए इंस्टेंट पर्सनल लोन एक अच्छा विकल्प साबित होता है, जहां पैसे का जुगाड़ करने के लिए यहां वहां भटकने की जरूरत नहीं पड़ती है. आधार कार्ड के लिए जरीये आपको कुछ ही घंटों के अंदर खाते में पैसे मिलते है लेकिन इसके लिए आपको कुछ जरूरी काम करने की जरुरत पड़ती है जिसका जरीये आपका लोन अप्रूव हो जाता है.

आधार कार्ड अब कुछ ही मिनट में लोन दिलाएगा लोन

आधार कार्ड आपकी पहचान का सबसे बड़ा प्रमाण है. आधार कार्ड जहां आपको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाता है तो वहीं अब तत्काल व्यक्तिगत ऋण लेने में भी यह अहम भूमिका निभाता है.लेकिन यहां आपको थोड़ी सावधानियां बरतने की जरूरत है क्योंकि अगर आप आधार कार्ड से लोन ले रहे है तो आपको सही प्लेटफॉर्म चुनना जरूरी है क्योंकि अगर आपको सही प्लेटफॉर्म नहीं चुना तो उच्च ब्याज प्रोसेसिंग फीस आपको परेशान कर सकती है. ऐसे में आपको तुरंत लोन लेते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना है.

कुछ ही देर में अकाउंट में हो जाएंगे पैसे ट्रांसफर

आपको बता दें कि बैंक और एनबीएफसी फाइनेंस कंपनी आधार के जरिये केवाईसी कराती है.यहां पर एक बात आपको समझ में आनी जरूरी है कि आई केवाईसी का मतलब आखिर होता क्या है तो आपको बता दें कि ई केवाईसी से आपकी पहचान ऑनलाइन ही वेरिफाई हो जाती है.क्योंकि आपका आधार आपके मोबाइल नंबर से लिंक होता है तो एक ओटीपी आता है जिससे आपकी पहचान पक्की हो जाती है और लोन की प्रक्रिया काफी तेजी से होती है.जिसकी वजह से कुछ ही घंटों के अंदर आपके खाते में पैसे ट्रांसफर किये जाते है.

यह है लोन लेने के नियम और शर्ते

हालांकी आधार कार्ड से लोन लेना सभी के लिए बस की बात नहीं है आधार कार्ड दिखाकर कोई भी लोन नहीं ले सकता है. इसके लिए कुछ नियम और शर्ते लागू की गई है, जहां आवेदक की उम्र कम से कम है 18 साल या इससे ज्यादा होनी जरूरी है, वरना आपको आधार कार्ड से लोन नहीं मिल पाएगा.इसके साथ ही आपका आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए.आपके पास कोई नौकरी या आय का साधन होना चाहिए जिसमे बिजनेस भी शामिल होता है.आपका क्रेडिट स्कोर अगर अच्छा हो तो लोन बहुत जल्दी मिल जाता है.यदि आप सभी चीजों को पूरा करते हैं तो डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म पर आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते है.

रखे जरूरी बातों का ध्यान

यदि आप डिजिटल प्लेटफॉर्म से तत्काल व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले किसी अच्छे बैंक या आरबीआई से रजिस्टर एनबीएफसी की वेबसाइट या ऐप से ही लोन के लिए आवेदन करना चाहिए.जहां आपको अपना नाम, पता, नौकरी या बिजनेस की जानकारी लिखना है, जो भी पूछी गई है, उसमे भरना है, वहीं अपना आधार कार्ड डालना है और फोन पर आए ओटीपी से उसे वेरिफिकेशन करना है.हलाकी कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधार कार्ड की जगह पैन कार्ड अपलोड करना पड़ता है.इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर आपको कितना लोन मिल सकता है इसका ऑफर दिखेगा, जहां आपको इससे जुड़े ब्याज की दर ईएमआई और भरने की अवधि दी होगी.यदि आप ऋण की शर्त को मंजूरी देते है तो सीधे आपके खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाते है जो कि कुछ ही मिनट के अंदर होता है.

कितने लाख तक का मिल सकता है लोन पढ़िए

अब आपके मन में यह सवाल उठता होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आप कितना तक का लोन ले सकते है तो आपको बता दें कि अगर आपकी आमदनी अच्छी है और क्रेडिट स्कोर बढ़िया है तो आपको डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 5000 से लेकर 5 लाख तक का लोन कुछ ही मिनट में मिल जाता है अगर आपकी सैलरी अच्छी है और क्रेडिट स्कोर साफ है तो यह रकम 10 लाख तक हो जाती है.

Tags:instant personal loaninstant personal loan appnew instant personal loaninstant personal loan 2025payrupik instant personal loaninstant personal loan app tamilinstant personal loan apps indiainstant persoanl loan app tamilinstant personalbest personal loanbest personal loanspersonal loanpersonal loansbest personal loans onlinepersonal loan apponline personal loansbest app for personal loanpersonal loan app bestnavi personal loanstudent personal loan app in india

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.