टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल आधार कार्ड हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसके बिना हम कोई कागजी काम जैसे बच्चों के स्कूल मे एडमिशन, बैंक में खाता खुलवाना, किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना हो हर पहचान पत्र के रुप में आधार कार्ड की जरुरत पड़ती है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं नहीं किया जा सकता है कि एआई के इस जमाने में जब आप कुछ ही मिनटों में किसी का हूबहू फोटो या वीडियो जेनेरेट कर सकते है, तो फर्जी आधार कार्ड बनाना कौन सी बड़ी बात है.
असली नकली में पहचान मुश्किल होती है
ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ी मुसीबत असली और नकली आधार कार्ड में पहचान करना होता है, यदि आपको भी किसी के फर्जी आधार कार्ड होने का शक है, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जुरुरत नहीं है, क्योंकि आज हमको कुछ ऐसे आसान से ट्रिक बतानेवाले है, जिससे कुछ ही सेकेंड में आप असली और नकली आधार में अंतर कर सकते है, वे ट्रिक क्या है चलिए जान लेते है.
QR कोड स्कैन करें
किसी के भी आधार कार्ड की सत्यता की जांच करने के लिए सबसे पहले आपको QR कोड को स्कैन करना चाहिए, इसके लिए आपको अपने फोन में Aadhaar QR Scanner ऐप डाउनलोड करने की जरुरत पड़ेगी.इसको डाउनलोड करने के बाद आपको जिसके भी आधार कार्ड की असली नकली की पहचान करनी हो उसके आधार कार्ड में दिये QR कोड को Aadhaar QR Scanner से स्कैन करें, इतना करते ही आपको मोबाईल या लपटॉप में उस व्यक्ति का नाम, पता, लिंग, उम्र, फोटो सबकुछ खुलकर आ जायेगा.यदि आधार कार्ड और मोबाईल में दिया डेटा अलग अलग है, तो पूरी संभावना है कि आधार कार्ड फर्जी है.
ऑफिशियल बेबसाईट से करें पता
वहीं इसके साथ ही आप चाहे तो आधार कार्ड की ऑफिशियल बेबसाईट पर जाकर भी आप इसकी जांच कर सकते हैइसके लिए UIDAI की myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा, वहीं इसके बाद Check Aadhaar Validity के विकल्प पर क्लिक करना है.जहां आपको 12 अंकों वाला आधार नंबर और कोड लिखना है, इतना करने के बाद यदि आधार असली है, तो स्क्रीन पर 'Aadhaar Verification Completed' लिखा मिलेगा.वहीं व्यक्ति का लिंग, राज्य से जुड़ी जानकारी के साथ उम्र का विवरण दिखाई देगा.
फिजिकल तरीके से देखकर भी होती है पहचान
वहीं इसके साथ ही आप आधार कार्ड के असली नकली की पहचना उसको देखकर भी कर सकते है, क्योंकि असली आधार कार्ड की छपाई स्पष्ट होती है, लेकिन नकली की लिखावट धुंधली लिखावट, फोटो खराब फोटो या कागज की खराब गुणवत्ता होती है.जिससे आप नकली कार्ड की पहचान कर सकते है. हालांकि, लेकिन इससे केवल संदेह किया जा सकता है. डिजिटल सत्यापन जरूर करें.
