✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Techno Post

जरूरी बात : WhatsApp लॉगिन पर बढ़ी सख्ती, पढ़े नए नियम में क्या हुआ है बदलाव

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 12:00:35 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):व्हाट्सएप मैसेजिंग या कॉलिंग का एक ऐसा लोकप्रिय माध्यम बन चुका है कि लोग अब इसे काफी ज्यादा इस्तेमाल करते है. शायद ही कोई फोन हो जिसमे इस ऐप को डाउनलोड न किया गया हो. इस ऐप को जरीये आप बड़े ही आसानी से अपने दोस्तों या किसी ऑफिशियल काम के लिए फोटो वीडियो भेज सकते थे वही कॉल भी कर सकते है.हालांकी अब इसके सुरक्षा को लेकर सरकार ने दूरसंचार विभाग के तहत एक सख्त कानून लागू किया है. नया नियम क्या है और इससे यूजर्स पर इसका क्या बुरा और अच्छा प्रभाव पड़ेगा चलिए हम आपको बता देते है.

 पढ़े नए नियम में क्या हुआ है बदलाव

दरअसल व्हाट्सएप पहले एक फोन में लॉग इन करें के बाद आप लैपटॉप या किसी अन्य फोन में भी लॉग इन कर सकते है लेकिन दूरसंचार विभाग ने इसको लेकर नया नियम बनाया है जहां अब नया सिम बाइंडिंग नियम लागू किया गया है, जिसके मुताबिक अब मैसेजिंग ऐप सिर्फ उसी फोन में काम करेगा जिसमे वह सिम लगा हुआ है या जिससे अकाउंट बनाया गया है.आपको बता दे कि पहले व्हाट्सएप वेरिफाई करने के लिए बाद फोन में सिम हटा कर भी ऐप चलता रहता था इसके साथ ही अगर कोई वेब डेस्कटॉप पर लॉगिन करता था तो वह भी लॉग आउट नहीं होता था लेकिन अब यह सिस्टम पूरी तरह से बदल दिया गया है.

ऐसे लोगों को हो सकती है नए नियम से दिक्कत

नए नियम के मुताबिक अगर फोन में वह सिम मौजुद नहीं है, जिसमे ऐप लॉगिन किया गया था तो व्हाट्सएप काम नहीं करेगा या उसको री वेरिफिकेशन करने की जरूरत पड़ेगी.अब इस नए नियम से करोडो यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जो फोन या टैबलेट कंप्यूटर में अकाउंट लॉगिन करके रखते थे.दरअसल सरकार को साइबर धोखाधड़ी और ठगी को रोकने के लिए यह नया नियम लागू किया गया है.क्योंकि पहले कई बार धोखेबाज पुराने नकली सिम से व्हाट्सएप अकाउंट को जारी रखते थे और गलत काम करते थे जिससे असल में जो यूजर होते थे उन्हें परेशानियाँ का सामना करना पड़ता था.

1 मार्च से लागु हो चूका है व्हाट्सएप का यह नया नियम

आपको बता दें कि 1 मार्च से यह नया सख्त नियम लागू किया गया है. पहले अगर आप एक बार किसी फोन या डेस्कटॉप पर अपने व्हाट्सएप को लॉग इन कर लें तो यह तब तक लॉग आउट नहीं हो पाता था जब तक आप ना करे लेकिन अब नए नियम के तहत हर 6 घंटे व्हाट्सएप लॉगआउट हो जाएगा फिर से लॉगिन करने के लिए आपके अपने फोन में वही सिम डालना होगा जिसका वह अकाउंट बनाया गया है.अब ऐसे लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जो एक ही नंबर से कई फोन में या टैब में व्हाट्सएप चलाते हैउन्हें हर 6 घंटे में व्हाट्सएप भी रीकनेक्ट करना पड़ेगा.

Tags:whatsapp new rules 2026hatsapp new rule 2026whatsapp new rule march 1 2026whatsapp new rule 1 march 2026whatsapp new rules 1 march 2026whatsapp new rulewhatsapp sim rule 2026new rule of whatsappnew whatsapp rulegovt new rule whatsappwhatsapp new ruleswhatsapp new rule march 1whatsapp rule 1 march 2026new rules for whatsapp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.