✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Techno Post

कम खर्च में खरीदना चाहते हैं बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली बाइक, तो ये विकल्प जरूर देखें

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:59:54 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आज के समय में बाइक लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है. भारतीय बाजार में ऐसी बाइक्स की डिमांड अधिक है जो किफायती होने के साथ ही बेहतर माइलेज भी देती हों. ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसी बाइक खरिदना चाहते है जिसका बजट 1 लाख रुपए तक हो. तो यहां कुछ शानदार विकल्प मौजूद हैं.

टीवीएस रेडियन (TVS Radeon)

टीवीएस रेडियन अपनी स्टाइलिश डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इस बाइक की कीमत 70,000 रुपये से लेकर 83,620 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इसमें 109.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 8.08 पीएस की पावर और 8.7 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक का माइलेज करीब 73 किमी प्रति लीटर है. इसमें एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं.

होंडा शाइन (Honda Shine)

होंडा शाइन भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है. इस बाइक में 4-स्ट्रोक, एसआई इंजन दिया गया है, जो 7,500 आरपीएम पर 5.43 किलोवाट की पावर और 5,000 आरपीएम पर 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इसका माइलेज लगभग 55 किमी प्रति लीटर है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये से शुरू होती है. यह अपनी मजबूती और परफॉर्मेंस के लिए लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.

टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport)

टीवीएस स्पोर्ट उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जो ज्यादा माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं. इसमें सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन इंजन है, जो 7,350 आरपीएम पर 6.03 किलोवाट की पावर और 4,500 आरपीएम पर 8.7 एनएम का टॉर्क देता है. इसका माइलेज 80 किमी प्रति लीटर तक का है. टीवीएस स्पोर्ट की शुरुआती कीमत 59,881 रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Tags:best bike under 1 lakhbest bike under 1 lakh in indiabest bikes under 1 lakhbest bikes under 1 lakh in indiasports bike under 1 lakhbest bike under 1.5 lakhbest bike under 2 lakh in indiabikes under 1 lakhbest bike under 1 lakh on road pricetop 5 best bikes under 1 lakhbest bike under 1.2 lakhbest 5 bike under 1 lakhunder 1 lakh best biketop 5 best bike under 1 lakhbest top 5 bike under 1 lakhtop 5 bikes under 1 lakhtvs raiderhonda shinetvs sportsTVS RadeonHonda Shinehero splender

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.