☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Techno Post

इस Valentine Day पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, पढ़ें क्या है कपल्स को सरकार की चेतावनी

इस Valentine Day पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, पढ़ें क्या है कपल्स को सरकार की चेतावनी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):7 फरवरी से वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत हो चुकी है. आज इसका चौथा दिन है आज प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को टेडी दे कर प्यार का इजहार कर कर रहे है.वैलेंटाइन डे वीक के दौरान कपल्स एक दूसरे को काफी ज्यादा सरप्राइज देते है, जो सभी को पसंद होता है, लेकिन ये सरप्राइज असली ही हो ये जरूरी नहीं है.दरअसल वैलेंटाइन डे वीक में सरप्राइज गिफ्ट कार्ड या ओटीपी के जरिए आपके अकाउंट को खाता खाली करने की प्लानिंग भी साइबर ठग बनाकर बैठे हुए इसलिए सावधान रहें.

सरप्राइज़ के बहाने हो जाएगा खाता खाली

आपको बताये कि वैलेंटाइन डे वीक के दौरान बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को काफी ज्यादा सरप्राइज देते है जो लड़कियों को पसंद होता है. ये सप्राइज़ कभी आपके घर पर आ जाता है तो कभी आपके मोबाइल फोन पर सरप्राइज गिफ्ट कार्ड आदि का मैसेज आता है.जिसको आप बिना सोचे समझे खोल देते है. आपके एक क्लिक से आपके पूरे खाते का बैलेंस गायब हो सकता है. कैसे चलिए आज हम आपको बता देते है.

ओटीपी बताने से पहले सौ बार सोचे

दरअसल भले ही प्यार करने का सप्ताह चल रहा है और कपल्स एक दूसरे से प्यार भी लुटा रहे है लेकिन वही दूर बैठे स्कैमर्स आपके खाते को खाली करने की तैयारी करके भी बैठे हुए है.ऐसे यदि आपने सावधानियां नहीं बरती तो धोखाधडी होना पक्का है.ऐसे में किस तरीके से आप अपने आप को इन ठगो से सुरक्षित रख सकते है आज हम आपको बताने वाले है.

वैलेंटाइन डे वीक में स्कैमर अपना रहे है नया तरीका

आपको बता दे कि वैलेंटाइन डे वीक के दौरान कई बार आपको सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए आपके दरवाजे तक डिलीवरी बॉय आता है. आपको लगता है कि शायद यह सरप्राइज आपके बॉयफ्रेंड ने दिया है और डिलीवरी बॉय आपको फोन पर एक ओटीपी भेजता है, जिसे वेरिफाई करने के लिए कहा जाता है और उसको पूछा जाता है और आप बिना सोचे समझे ओटीपी डिलीवरी बॉय के साथ शेयर कर कर बैठते है जिससे आपके खाते से पूरी जानकारी साइबर अपराधी तक बड़ी ही आसानी से पहुंच जाती है.फिर कुछ ही देर के अंदर आपके खाते से पूरे पैसे गायब हो जाते है.अगर आपके घर पर भी कोई डिलीवरी के नाम पर ओटीपी पूछता है तो आपको थोड़ी सावधानियां बरतनी है सरप्राइज सुरक्षित हो जरूरी नहीं है.

लव कार्ड से भी हो रही है ठगी

वही कई बार आपको वैलेंटाइन डे वीक के दौरान आपके मोबाइल फोन पर वैलेंटाइन डे कार्ड या massage आता है जिसका लिंक पर आप बिना सोचे समझे क्लिक कर देते है.यहां लिंक ज्यादातर फर्जी होते है. जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते है आपके खाते से जुड़ी पूरी जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच जाती है और फिर आप ठगी के शिकार हो जाते है इसलिए लव मैसेज से आप सावधान रहें

किसी भी अनजान कॉल के आने पर फोन में कोई भी सेटिंग ना बदले

वही इसके साथ ही आपको बॉयफ्रेंड के बहाने सरप्राइज देने और ओटीपी पूछने का तरीका भी काफी नया है जहां आपको कोई कॉल करके डिलीवरी वाला या कंपनी का कर्मचारी बताता है और आपका फोन पर आए ओटीपी को पूछता है जब आप कहते है कि कोई भी ओटीपी नहीं आया है तो उधर से आपको फोन की सेटिंग बदलने की सलाह दी जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो कोई भी बदलाव न करे वरना आपका फोन स्कैमर्स के फोन पर फॉरवर्ड हो जाएगा और जो भी कॉल मैसेज आएगा. वह सब स्कैमर्स तक पहुंच जाएगा ऐसे में आपको फोन काट देना है.क्योंकि कोई भी लीगल कंपनी अपने फोन में सेटिंग बदलने की सलाह नहीं देती है.

Published at:10 Feb 2026 07:34 AM (IST)
Tags:valentine day scamotp scamvalentine day 2023 scamwhatsapp valentine day scamwhatsapp valentine day scam in teluguwhatsapp otp scam | whatsapp scam | valentine day scam 2021what is whatsapp valentine day scamnew whatsapp otp scamvalentine's day scamwhatsapp otp scamwhatsapp scam otp#valentine's day scamwhat is whatsapp otp scamwhatsapp scam valentines daywhat is otp scamvaleniine's day scamcredit card scamwhatsapp valentines day scamwhatsapp valentine's day scam
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.