✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भारत में स्मार्टफोन खरीदना हुआ महंगा, जानिए इसके पीछे की वजह

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 11:57:53 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): जहां पहले स्मार्टफोंस आम आदमी के बजट में आती थी वहीं अब इसे खरीदने के लिए एक इंसान को सोचना पड़ेगा.बहुत सारे बड़े कंपनियों ने अपने हैंडसेट की कीमतों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी कर दी है जिससे अब ग्राहकों को नया फोन खरीदने के लिए 6000 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे.

इस लिस्ट में Xiaomi, Realme, OnePlus और Nothing जैसी कंपनियां शामिल हैं. इन ब्रांड्स ने अपने मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कीमतों को अपडेट कर दिया है, जो अब उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिखाई दे रही हैं.

कीमतों में इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह कंपोनेंट्स की महंगाई बताई जा रही है. खासकर मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतों में तेजी आई है, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ गई है. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती डिमांड के कारण बड़ी टेक कंपनियां डेटा सेंटर्स के लिए ज्यादा RAM और GPU खरीद रही हैं, जिससे सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा है.

OnePlus ने अपने कुछ पॉपुलर मॉडल्स की कीमतों में खासा इजाफा किया है. उदाहरण के तौर पर, OnePlus 15 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 5 हजार रुपये बढ़ाकर 77,999 रुपये कर दी गई है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत भी बढ़कर 85,999 रुपये तक पहुंच गई है. इसी तरह OnePlus 15R के दोनों वेरिएंट्स की कीमत में भी लगभग 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

वहीं Realme ने भी अपने कई 5G स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है. कंपनी के करीब छह मॉडल्स के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स पर लगभग 1,000 रुपये तक का इजाफा देखा गया है.

इसके अलावा Xiaomi ने भी अपने कुछ डिवाइसेज की कीमतें बढ़ाई हैं, जिनमें Redmi Note 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स शामिल हैं.

कुल मिलाकर, बढ़ती लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के कारण स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर अब ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है.

Tags:smartphones to buy in 2025smartphone shopping indiarugged phone in indiabest smartphones 2025top smartphones 2025oneplus 13s indiasmartphone innovation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.