✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Techno Post

iphone16 के लॉन्च होते ही Samsung Galaxy S24 Ultra के दाम में आई गिरावट, 20 हजार तक का मिल रहा भारी डिस्काउंट

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:55:04 PM

टीएनपी डेस्क: दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी Samsung स्मार्टफोन मार्केट में टॉप ब्रांड पर आती है. Apple के बाद Samsung स्मार्टफोन ज्यादा पसंद किया जाने वाला फोन है. Samsung के स्मार्टफोन में कई ऐसे हाई टेक एडवांस फीचर्स हैं, जो उसे यूनीक बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी Samsung के दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन को खरीदने चाहते हैं तो फिर आपके लिए यह सुनहरा मौका है. क्योंकि, iphone16 के लॉन्च होते ही Samsung के Flagship Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन की कीमत में गिरावट आ गई है. Galaxy AI फीचर वाले इस स्मार्टफोन पर कंपनी लगभग 20,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है. इस आर्टिकल में जानिए कितना और कहां से ले सकते हैं Samsung के इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट का मजा.

इतने का मिल रहा डिस्काउंट

भारत में Samsung Galaxy S24 Ultra को कंपनी ने 1,29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. वहीं, पहली सेल में इस स्मार्टफोन की कीमत 1,09,999 रुपये थी. अब वहीं, इस स्मार्टफोन की कीमत में भारी डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में अगर आप Samsung Galaxy S24 Ultra खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. क्योंकि, ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स Amazon और Flipkart पर इस स्मार्टफोन पर आपको 8,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक के साथ 12,000 रुपये का बोनस डिस्काउंट भी मिलेगा. साथ ही इसे अगर आप EMI पर खरीदना चाहते हैं तो भी आप 2 साल तक के लिए No-Cost EMI पर खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशन

Display: 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. जिसमें पीक ब्राइटनेस 2600nits है.  

Processor and OS: Samsung Galaxy S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen3 चिपसेट दिया गया है, जो Android 14 बेस्ड One UI 6.1 सिस्टम पर काम करता है.

Camera: Samsung Galaxy S24 Ultra में QUAD कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें बैक पैनल में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट का 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का Ultra Wide कैमरा, 50MP और 10MP का टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है.

Battery: 15W की वायरलेस चार्जिंग और 45W वायर सपोर्ट के साथ Galaxy S24 Ultra में 5000mAh बैटरी दिया गया है.

Color: ग्राहकों को फोन में चार कलर ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें टाइटेनिमय वायलेट, टाइटेनिमय ग्रे, टाइटेनिमय ब्लैक और येलो कलर का ऑप्शन मिलेगा.

 

Tags:आईफोन 16सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्राडिस्काउंटसैमसंगआईफोनएप्पलसैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनफ्लिपकार्टअमेजनऑनलाइन शॉपिंग साइटiPhone 16Samsung Galaxy S24 UltraDiscountSamsungiPhoneAppleSamsung GalaxySmartphoneFlipkartAmazonOnline Shopping Site

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.