टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जैसे-जैसे तकनीक विकसित हो रही है वैसे-वैसे साइबर ठग भी अपने ठग के तरीकों को अपडेट करते जा रहे है.दरअसल इन दिनों एआई के माध्यम से साइलेंट कॉल स्कैम करके लोगों को ठगी का निशाना बनाया जा रहा है जहां साइबर यूजर्स को कॉल करते है लेकिन जब आप कॉल उठाते है तो उससे कोई भी आवाज नहीं आती है. ऐसे कॉल को लोग नजरंदाज कर देते है लेकिन यह आगे जाकर बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है कैसे चलिए हम आपको बताते है.
एआई के जरीये किया जाता है कॉल
एक्सपोर्ट की माने तो साइबर ठग इन दिनों एआई का इस्तेमाल कर रहे है और एक साथ कई हजार नंबर पर कॉल कर देते है, जब यूजर कॉल उठाते है तो उसमें कोई भी आवाज नहीं आती है यह कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं होती, बल्कि सोची समझी साजिश होती है. यह कॉल केवल इसलिए किया जाता है ताकि यह चेक किया जा सके कि आपका नंबर एक्टिव है, रिस्पॉन्सिव है कि नहीं है. एक बार जब साइबर ठगों को इस बात का पता चल जाता है कि आपका नंबर एक्टिव और रिस्पॉन्सिव है तो आगे चलकर वह आपको टारगेट करते है, जिसमे आपको फिशिंग कॉल, फ्रॉड मैसेज या बैंकिंग घोटाले को अंजाम दिया जाता है इसलिए अगर आपके फोन में भी ऐसा कॉल आता है तो आपको सावधान होने की जरूरत है.
पढ़ें क्या है साइलेंट कॉल
दरअसल साइलेंट कॉल करके लोगों को ठगी का निशाना बनाना नया फ्रॉड है.जिसमे आपके फोन पर एक कॉल आता है जैसे ही आप कॉल रिसीव करते है तो सामने से आपकी कोई भी आवाज नहीं आती है कुछ सेकंड तक यह चलता रहता है और बाद में ये कॉल कट जाता है ये इस लिए किया जाता है ताकि आपसे जुड़ी सभी जानकरी को जुटाया जा सके और आपके नंबर के एक्टिवेशन को चेक किया जा सके.यह सब कुछ एआई के जारी किया जाता है. स्कैन में एआई का इस्तमाल करके ऑटोमैटिक कॉलिंग सिस्टम बनाया गया है.अगर आप कॉल उठाते है तो सिस्टम सब कुछ रिकॉर्ड कर लेता है और आप साईबर ठगों की हिट लिस्ट में शामिल हो जाते है.
कॉल करके सीधे तौर पर नहीं मांगे जाते हैं पैसे
आपको बता दे कि साइलेंट कॉल के जरिए आपसे सीधे पैसे नहीं मांगे जाते है, बल्कि आपकी जानकारी को पहले जुटाया जाता है, इसके बाद आपको फ्रॉड कॉल ओटीपी स्कैम बैंकिंग धोखाधड़ी आपके साथ की जाती है. साइलेंट कॉल साइबर ठगों की सोच समझी साजिश है.हलांकी साइलेंट कॉल को पहचानना काफी मुश्किल नहीं है अगर आप कुछ बातों का ध्यान दें तो आप तुरंत समझ जाएंगे कि यह कॉल फ्रॉड है या नहीं.आपको बता दें कि अगर आपको बार-बार ऐसा कॉल आ रहा है जिसमे कोई भी बात नहीं करता है तो आपका नगर नंबर टारगेट किया गया है इसके अलावा अगर कोई अंजान नंबर से कॉल आता है और कुछ सेकंड बाद डिस्कनेक्ट हो जाता है तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि यह साइलेंट कॉल है.
साईलेंट कॉल आने पर क्या करें
अब चलिए आपको बता देते है कि साइलेंट कॉल से आप कैसे अपने आप को सुरक्षित रख सकते है तो आपको सबसे पहले यह काम करना है कि जब भी आपके फोन पर किसी अनजान नंबर पर कॉल आता है और बहुत देर तक कोई कुछ नहीं बोलता है तो आपको दोबारा उसी नंबर पर आए कॉल को नहीं उठाना है. अंजान नंबर से आने वाले कॉल पर कोई भी पर्सनल जानकारी देने की जरूरत नहीं है.आप चाहें तो ट्रूकॉलर का इस्तेमाल करके कॉल ब्लॉक स्पैम फ़िल्टर का इस्तेमाल कर सकते है जिससे आपके फोन पर फ्रॉड कॉल काम आते है.यदि बार-बार आपको एक ही नंबर पर कॉल किया जा रहा है तो आप ब्लॉक भी कर सकते है.