✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Techno Post

खतरे की घंटी! AI से बन रहे है असली दिखने वाले आधार कार्ड, हो जाए सावधान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 26, 2026, 12:48:17 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने कई कामों को बेहद आसान बना दिया है. अब कुछ ही सेकंड में किसी फोटो या वीडियो तैयार किया जा सकता है.हालांकि, जहां यह तकनीक सुविधाएं दे रही है, वहीं इसके दुरुपयोग के मामले भी तेजी से सामने आ रहे है.खासकर नकली दस्तावेज़ बनाने में AI का इस्तेमाल लोगों की चिंता बढ़ा रहा है.हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि AI की मदद से आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे दिखने वाले फर्जी दस्तावेज़ तैयार किए जा रहे है.इन दस्तावेज़ों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जा रहे है, जिन्हें देखकर पहली नजर में असली और नकली के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि लोगों के मन में डर और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है.

सरकारी डेटाबेस से जुड़े नहीं होते जाली दस्तावेज़ 

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि AI टूल्स भले ही असली जैसे दिखने वाले डिजाइन तैयार कर सकते है, लेकिन वे सरकारी डेटाबेस से जुड़े नहीं होते. इसका मतलब यह है कि AI के जरिए असली आधार या पैन कार्ड तैयार नहीं किया जा सकता लेकिन हां, इन फर्जी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल लोगों को धोखा देने के लिए किया जा सकता है, जैसे किसी को हार्ड कॉपी दिखाकर या फोटो के जरिए भ्रमित करना.

जागरुक रहना जरुरी

ऐसे में जरूरी है कि लोग जागरूक रहें और असली व नकली दस्तावेज़ों की पहचान करना सीखें.उदाहरण के लिए, आधार कार्ड की जांच के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट या QR कोड स्कैनिंग का इस्तेमाल कर सकते है. वहीं, पैन कार्ड की वैधता भी आयकर विभाग की वेबसाइट पर जांची जा सकती है.इसके अलावा, किसी भी दस्तावेज़ पर आंख बंद करके भरोसा न करें.यदि कोई संदिग्ध लगे, तो तुरंत उसकी जांच करें. अनजान लोगों को अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन या ऑफलाइन फ्रॉड से सतर्क रहे.

Tags:Artificial Intelligence (AI)AIGeneratedContentDeepfakeTechnologyMachineLearningGenerativeImageGenerationDocument Forgery TechCyber SecurityDigital Identity FraudAI ToolsData PrivacyOnline VerificationFace RecognitionAutomation TechnologyTech Misuse

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.