☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Techno Post

WhatApp ला रहा है नया फीचर, जिससे शॉपिंग करना हो जाएगा बेहद आसान

WhatApp ला रहा है नया फीचर, जिससे शॉपिंग करना हो जाएगा बेहद आसान

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatApp पिछले कुछ समय से लगातार नए-नए फीचर पर काम कर रहा है. इसी को आगे बढ़ाते हुए व्हाट्सप्प अब Collections फीचर भी जारी करने जा रहा है. इस फीचर से यूजर्स अब WhatApp पर ही कैटेगरी के हिसाब से शॉपिंग कर पाएंगे. इस फीचर के आने के बाद वैसे यूजर बहुत खुश होंगे जिन्हें शॉपिंग करना बेहद पसंद है. बस इतना समझ लीजिए कि किसी भी ई-कॉमर्स साइट के जैसे ही व्हाट्सप्प पर भी अब यूजर को शॉपिंग करने का फीचर मिलेगा.

कैसे करेगा व्हाट्सप्प का यह फीचर काम?

व्हाट्सप्प का यह फीचर बाकि ई-कॉमर्स साइट के जैसे ही काम करेगा. व्हाट्सप्प के बिजनेस अकाउंट होल्डर अपने प्रोडक्ट्स को कैटेलॉग में लगा सकेंगे. जहां कैटेगरी के हिसाब से यूजर्स अपनी जरूरत के सामान को आसानी से खोज पाएंगे. इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि बाकि साइटों के जैसे  यूजर को अपने जरूरत के सामानों के अलावा बाकि सभी आइटम्स को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास WhatsApp बिजनेस अकाउंट का होना बहुत जरूरी है. जिसके बाद कुछ स्टेप्स फॉलो करने के बाद कलेक्शन क्रिएट किया जा सकता है. इसके लिए ऐप के टॉप राइट कॉर्नर पर मौजूद थ्री-डॉट पर क्लिक करने के बाद बिजनेस टूल पर टैप करना होगा. यहां पर हमें Catalog का ऑप्शन मिल जाएगा. इसे सेलेक्ट करने के बाद Add New Collection पर क्लिक करना होगा. इस फीचर के बाद यूजर को मल्टीपल आइटम खरीदना आसान हो जाएगा.

 

Published at:22 Oct 2021 02:19 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.