✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Techno Post

अब डेस्कटॉप ब्राउजर में भी यूट्यूब के वीडियो को किया जा सकेगा डाउनलोड, टेस्टिंग चालू  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:03:04 PM

रांची(Ranchi): आप कोई वीडियो यूट्यूब पर देख रहे है, वो आपको अच्छा लगा, आपको लगा की कि आप उसे बाद में फिर से देखना चाहेंगे तो आप उसे डाउनलोड कर लेते हैं. मगर आप ये वीडियो मोबाईल में डाउनलोड करते हैं अगर आप चाहे कि अपने कंप्युटर के किसी ब्राउजर में यूट्यूब का कोई वीडियो डाउनलोड कर लें तो यूट्यूब इसकी इजाजत अपने यूजर को नहीं देता है. लेकिन, अब यूट्यूब ये फीचर अपने यूजर को देने वाला है. जी हाँ, यूट्यूब अभी अपने प्रीमियम यूजर के साथ इस फीचर को टेस्ट कर रहा है. जिसके बाद इसे सभी यूजर के लिए जल्द ही रिलीज किया जा सकता है. मान लें, आपके पास यूट्यूब का प्रीमियम अकाउंट है और आप अपने कंप्युटर के किसी ब्राउजर से यूट्यूब चलाते हैं, तो अब आपको वहाँ पर वीडियो को डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा. हालांकि यूट्यूब का कहना है कि ये अभी टेस्टिंग है जल्द ही इस फीचर को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा.

कैसे कर सकेंगे डेस्कटॉप पे वीडियो डाउनलोड  

यूट्यूब के वीडियो को डेस्कटॉप के किसी ब्राउजर में डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले तो आपको यूट्यूब का प्रीमियम मेम्बर होना चाहिए. दूसरा कंप्युटर में जो भी ब्राउजर हैं, चाहे वो Chrome हो, edge हो या Opera हो, बिल्कुल अपडेटेड होना चाहिए. इन सब के अलावा आप इस टेस्टिंग फीचर का आनंद सिर्फ 19 अक्टूबर तक ही उठा पाएंगे. उसके बाद यूट्यूब इसकी टेस्टिंग बंद कर देगा. फिर यूजर इस फीचर का आनंद यूट्यूब द्वारा आधिकारिक रिलीज किए जाने के बाद से ही उठा पाएंगे.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.