टीएनपी डेस्क (TNP DESK): साई सुदर्शन एक ऐसे युवा बल्लेबाज है जो गुजरात टाइटन के ओर से ओपनर बल्लेबाज है. सिर्फ 24 साल की उम्र में उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आईपीएल की शुरुआती 50 मैचो के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है जिनका रिकॉर्ड पिछले 13 साल से कोई नहीं तोड़ पाया था.
आईपीएल 2026 अब अहम दौर में पहुंच चुका है, जहां सभी टीमें प्लेऑफ की रेस में पूरी ताकत झोंक रही हैं. इसी कड़ी में 3 मई को हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मैच में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया.
इस मुकाबले में साई सुदर्शन ने 41 गेंदों पर 57 रन की अहम पारी खेली, जबकि Washington Sundar ने नाबाद 40 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. इस पारी के दौरान सुदर्शन ने इतिहास रचते हुए अपने 50 आईपीएल मैचों में कुल 2178 रन पूरे कर लिए, जो कि क्रिस गेल के 2061 रनों से ज्यादा है. इस सूची में तीसरे स्थान पर Mitchell Marsh हैं, जिनके नाम शुरुआती 50 पारियों में 1933 रन दर्ज हैं.
अगर मैच की बात करें तो गुजरात के गेंदबाजों ने पहले ही पंजाब को दबाव में ला दिया. टॉस जीतकर गुजरात ने पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. शुरुआती झटकों के बाद पंजाब की टीम 20 ओवर में 163/9 का स्कोर ही बना सकी.
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर की पारियों के दम पर एक गेंद बाकी रहते 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी छठी जीत दर्ज की.