✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

जसप्रीत ने बर्मिंघम टेस्ट में क्या उपलब्धि हासिल की, जानिए

BY -
Ranchi Desk
Ranchi Desk
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:57:20 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बर्मिंघम- इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के एक्टिंग कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. बुमराह इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज़ के दौरान सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.फास्ट बाउलर बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 68 रन देकर तीन विकेट झटके. इसी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में उनके 21 विकेट हो गए.

इंग्लैंड के खिलाफ 21 विकेट के साथ, बुमराह ने 2014 में पांच मैचों की श्रृंखला के दौरान भुवनेश्वर कुमार के 19 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.इसके अलावा बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में 35 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन जड़ककर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया.

भारत ने एजबेस्टन में चल रहे इस टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए.जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 284 रनों पर सिमट गई और भारत को पहली पारी के आधार पर 132 रनों का बढ़त मिली.

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत 30 और चेतेश्वर पुजारा 50 रन बनाकर नाबाद हैं.भारत की कुल बढ़त अब 257 रनों की हो गई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.