✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

पूर्व पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ का आकस्मिक निधन, जानिए कारण

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:13:14 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- लाहौर के जाने माने पूर्व क्रिकेट अंपायर का निधन हो गया है. हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का. लाहौर में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया है. वे 66 साल के थे.उनके आकस्मिक निधन पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और क्रिकेट संजय दत्त के मशहूर लोगों ने शोक जताया है. असद रऊफ ने 64 टेस्ट में अंपायर की भूमिका निभाई थी. उन्होंने 49 मैदान पर, 15 में तीसरे अंपायर की भूमिका निभाई थी.139 एकदिवसीय (98 पर मैदान पर, 41 तीसरे अंपायर के रूप में) और 28 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की.वह अपने समय के बेहतरीन अंपायरों में से एक थे. वह अपने पहले टेस्ट में अंपायरिंग करने के एक साल बाद 2006 में आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल हुए. अलीम डार के साथ, रऊफ ने तटस्थ अंपायर युग से पहले पाकिस्तानी अंपायरों की विश्व पटल पर स्थिति को बढ़ाने में योगदान दिया.

असद रऊफ एक अच्छे क्रिकेटर भी थे. मध्यक्रम के हिटर के रूप में अपने लंबे प्रथम श्रेणी करियर के दौरान नेशनल बैंक और रेलवे के लिए खेला. उन्होंने 71 प्रथम श्रेणी मैचों में 28.76 की औसत से 3423 रन बनाए. इनमें 3 शतक और 22 अर्धशतक शामिल है. उनका सर्वोच्च स्कोर 130 रन है.
पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,आईसीसी के पूर्व अंपायर असद रऊफ के निधन की खबर जानकर दुख हुआ है. मालूम हो कि क्रिकेट मैचों में स्पॉट फिक्सिंग और मैच फिक्सिंग के आरोपों के कारण रऊफ का करियर बर्बाद हो गया और फरवरी 2016 में उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के बाद पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया था. उनके निधन से पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.