☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Sports

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने लिया आराम, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम   

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने लिया आराम, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम   

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): एशिया कप से बाहर हो चुकी भारतीय टीम आज इस टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच खेल रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच से रोहित शर्मा ने आराम लिया है और टीम की कमान केएल राहुल को सौंप दी है. केएल राहुल टॉस हार गए और अफगानिस्तान की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण होने वाली है. दुबई में, 2020 की शुरुआत के बाद से पीछा करते हुए कोई भी टीम एक भी मैच नहीं हारा है.

भारत ने किए तीन बदलाव

भारतीय टीम ने इस मैच में कुल तीन बदलाव किए. रोहित शर्मा की जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है. वहीं इसके अलावा अक्षर पटेल और दीपक चहर को टीम में शामिल किया गया है. इनकी जगह युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर बैठाया गया है. वहीं टॉस जीतने वाली अफगानिस्तान की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ जो टीम उतारी थी, वही टीम खेल रही है.

बता दें कि अफगानिस्तान और भारत दोनों ही एशिया कप से बाहर हो चुकी है. ऐसे में जाते-जाते दोनों ही टीम इस मैच को जीत के साथ खत्म करना चाहेगी.    

Published at:08 Sep 2022 07:49 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.