✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

उर्वशी रौतेला से विवाद के बीच पंत ने शेयर किया एक और पोस्ट, हो रहा वायरल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:56:57 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बीच कॉन्ट्रोवर्सी रुकने का नाम नहीं ले रही. अब फिर से ऋषभ पंत ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे उर्वशी रौतेला से जोड़कर देखा जा रहा है.

दरअसल, ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी. जिसमें एक मैसेज लिखा हुआ था. इसमें लिखा था कि जिन चीज़ों को आप कंट्रोल नहीं कर सकते, उसपर ज़ोर मत लगाइए. ऋषभ पंत की इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर भी वायरल हो रहा है.

ऐसे शुरू हुआ विवाद

बता दें कि बीते काफी दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है. आए दिन दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तू-तू मैं-मैं होती रहती है. विवाद की शुरुआत उर्वशी रौतेला के दिए गए एक इंटरव्यू से हुआ था. इंटरव्यू में उर्वशी ने कहा था कि मिस्टर आरपी उनसे दिल्ली में मिलने आए थे, 10 घंटे इंतज़ार किया और 17 मिस कॉल दीं लेकिन वह उनसे मिल नहीं पाई थीं और बाद में मुंबई में मुलाकात हुई.

इस इंटरव्यू के बाद ऋषभ पंत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया. इस पोस्ट में पंत ने लिखा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए इतना भी झूठ नहीं बोलना चाहिए. इसके आगे उन्होंने लिखा कि मेरा पीछा छोड़ो बहन. यहां तक दोनों ने कहीं भी किसी का नाम नहीं लिया था. मगर, मामला यहां भी शांत नहीं हुआ. इसके जवाब में उर्वशी रौतेला ने पोस्ट कर लिखा कि छोटू भैया, अपने क्रिकेट पर ध्यान दो. इसके बाद जाकर अब पंत ने ये पोस्ट किया है. सोशल मीडिया पर दोनों की लड़ाई यूजर के बीच छाई हुई है. लोग अपने-अपने तरह से मजे ले रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि ये लड़ाई कहां तक जाती है.


Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.