✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

Hardik Pandya पर लगा जुर्माना, जानिए किस वजह से फंसे क्रिकेटर

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 22, 2026, 11:08:19 AM

TNP DESK: Hardik Pandya एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि कुछ और हैं यानि की मैदान पर दिखा गुस्सा बना. Mumbai Indians के कप्तान हार्दिक पंड्या पर आईपीएल का नियम तोड़ने के आरोप में मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया गया है.

यह मामला बुधवार को Eden Gardens में खेले गए मुकाबले से जुड़ा है, जहां Mumbai Indians को Kolkata Knight Riders के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. मैच के दौरान हार्दिक अपनी गेंदबाजी में लय हासिल नहीं कर सके और इसी निराशा में रन-अप पर लौटते वक्त उन्होंने विकेट की बेल्स को जोर से गिरा दिया.

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हार्दिक ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है. यह नियम मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, ग्राउंड इक्विपमेंट या अन्य फिटिंग्स के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है. इस घटना को लेवल-1 अपराध माना गया. हार्दिक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा मान ली.

अगर मैच की बात करें तो Mumbai Indians ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए थे. जवाब में Kolkata Knight Riders ने 7 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. हार्दिक ने गेंदबाजी में सिर्फ दो ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 13 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके.

आईपीएल में खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर लगातार सख्ती देखी जा रही है. इससे पहले भी कई खिलाड़ियों पर मैदान पर आक्रामक रवैया दिखाने या उपकरणों के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई हो चुकी है. हार्दिक पर लगा यह जुर्माना भी उसी अनुशासनात्मक कदम का हिस्सा माना जा रहा है. वहीं Mumbai Indians पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि Kolkata Knight Riders ने इस जीत के साथ अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है.

Tags:hardik pandya fined in iplhardik pandya in legal troublehardik pandya fined bighardik pandya fined of 12 lakhbcci fines hardik pandyahardik pandya has been finedhardik pandya fined 12 lakh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.