✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

Commonwealth Games 2022: लवप्रीत ने बनाया रिकॉर्ड, भारत को मिला 14वां मेडल  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:27:27 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 14वां मेडल मिल गया है. भारत को ये मेडल लवप्रीत सिंह ने दिलाया. उन्होंने 109 KG. कैटेगरी में कमाल करते हुए ब्रान्ज़ मेडल जीता. उनके इस मेडल जीतने से भारत के खाते में कुल 14 मेडल हो गए हैं जिसमें यह चौथा ब्रान्ज़ मेडल है. लवप्रीत सिंह ने इस गेम में कुल 355 (163+192) किग्रा. वजन उठाया, जो नेशनल रिकॉर्ड है. उन्होंने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है.

पहले राउंड में थे टॉप पर

लवप्रीत ने पहले राउंड यानी कि स्नैच राउंड में शानदार प्रदर्शन किया. इस राउन्ड में उन्होंने 157 Kg, 161 Kg और 163 Kg वजन उठाया. इसके बाद उन्होंने दूसरे राउन्ड यानि कि क्लीन एंड जर्क राउंड में भी शानदार खेल दिखाया. वे अपने तीनों प्रयास में सफल रहे. इस राउन्ड में उन्होंने 185 Kg, 189 Kg, 192 Kg वजन उठाया. इस तरह उन्होंने कुल 355 kg उठाया. पहले राउन्ड में 163 kg उठाकर लवप्रीत टॉप पर थे. लेकिन दूसरे राउन्ड में वह पिछड़ गए और उन्होंने तीसरे नंबर पर खेल को खत्म किया. इस मुकाबले में कैमरून के खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता, उन्होंने 361 KG वजन उठाया. जबकि सैमुआ के खिलाड़ी ने 358 KG वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता.   

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.