✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

आज CSK के लिए खेलते दिख सकते हैं कैप्टन कूल, फैंस की उम्मीदें हुईं तेज

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 11:06:34 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): IPL 2026 का 63वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मैच भारतीय शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में शुरू होगा. खास बात यह है कि यह मुकाबला इस सीजन में Chennai Super Kings का अपने घरेलू मैदान पर आखिरी लीग मैच होगा, जिससे इसे लेकर फैंस के बीच रोमांच और भी बढ़ गया है.

इस मुकाबले को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा कैप्टन कूल एम एस धोनी की संभावित वापसी को लेकर हो रही है. पिछले कुछ समय से धोनी के खेलने को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि धोनी ने पहले एक बयान में संकेत दिया था कि उनका आखिरी मैच चेन्नई में हो सकता है, जिसके बाद फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं कि वह आज मैदान पर नजर आ सकते हैं.

हालांकि इस सीजन में धोनी अब तक चोट के कारण टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. पिंडली की समस्या के चलते वह लगातार बाहर रहे, लेकिन अब उनकी फिटनेस को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में यह चर्चा तेज है कि क्या वह आज के अहम मुकाबले में वापसी कर सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. टीम ने अब तक खेले गए 12 मैचों में से 6 में जीत और 6 में हार दर्ज की है. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीम को बाकी बचे दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे. अगर आज का मैच वे हार जाते हैं तो प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएंगे.

वहीं दूसरी ओर Sunrisers Hyderabad भी इस मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए “करो या मरो” जैसा बन गया है. चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज फैंस का उत्साह चरम पर रहने की उम्मीद है, खासकर धोनी को लेकर चल रही चर्चाओं ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया है.

 

Tags:MS DhoniMS Dhoni comeback IPL 2026CSK vs SRH IPL 2026MS Dhoni playing todayChennai Super Kings playoff chancesCSK vs SRH match previewMS Dhoni latest newsIPL 2026 CSK matchMS Dhoni return updateIPL 2026 latest updatesDhoni comeback rumorsCSK vs SRH today match

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.