✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 333 रन की बनाई बढ़त, बुमराह ने लिए 4 विकेट

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:23:46 AM

टीएनपी स्पोर्ट्स (TNP SPORTS): बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ मजबूत बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बनाए, जिससे उनकी कुल बढ़त 333 रनों की हो गई. नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के तरफ ले मार्नस लाबुशेन ने 70 रन बनाए, जबकि पैट कमिंस 41 रन बनाकर आउट हुए. वहीं भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है. जिसमें एलेक्स कैरी, मिचेल मार्श, ट्रैविस हेड और सैम कोंस्टास के विकेट झटके. इन चार विकटों के साथ बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 200 विकेट पूरे कर लिए. वहीं मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए, जिसमें मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा को पवेलियन लौटाया.

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए थे. नीतीश रेड्डी ने 114 रनों की पारी खेली, जबकि मोहम्मद सिराज 4 रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 105 रन की बढ़त मिली थी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और नाथन लायन ने तीन-तीन विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे.

टीमें:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप.

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड.

Tags:border gavaskar trophyborder gavaskar trophy 2024bordergavaskartrophybordergavaskartrophy2024akash deepsportsnext utkarsh awasthirohit sharma airportindia vs australia 4th test day 4india vs australia 4th test day 4 livesmartphonerohit sharmastar sports livesports commentaryindianfastbowlerswide world of sportsravindra jadeja battingbrisbane weather reportlive score and commentaryindia vs australia 3rd testindiavsaustralia3rdtestAustralia took lead of 333 runs over India in the fourth testBumrah took 4 wickets.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.