✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

एशिया कप के बाद बड़े एक्स्पेरिमेंट की तैयारी में BCCI, जानिए क्या होगा ये बड़ा बदलाव 

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:18:11 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  एशिया कप में मिली हार के बाद भारतीय टीम बड़े बदलाव की तयारी में है. एशिया कप के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलना है. आम तौर पर भारतीय टीम किसी भी सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन करती है. लेकिन इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम 19 सदस्यीय टीम का चयन करने वाली है. इस एक्सपेरिमेंट के पीछे एशिया कप में भारत की करारी हार और 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप कारण माना जा रहा है. 

बता दें कि वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम अपनी बेस्ट 11 तैयार करना चाह रही है. एशिया कप में टीम सिलेक्शन पर भी सवाल उठे थे और इसे भारतीय टीम की हार के पीछे की सबसे बड़ी वजह बताई गई. इसके बाद bcci इस एक्सपेरिमेंट की तयारी में है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम भारत आने वाली है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 -25 सितंबर के बीच भारत आने वाली है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस दौरान तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वहीँ इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम भारत आ रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच 3 टी-20 और 3 one day मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सबसे पहले टी-20 सीरीज खेली जायेगी. 

जसप्रीत बुमराह ने पास की फ़िटनेस टेस्ट 

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं. ऐसे में एशिया कप में तेज गेंदबाजी की जो परेशानी भारतीय टीम को झेलनी पड़ी, उससे टीम को छुटकारा मिल सकता हैं. वहीं एक बड़ा सावला ये भी है कि इन दोनों के साथ भारतीय टीम मे तीसरा तेज गेंदबाज कौन होगा? इसके लिए अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, आवेश खान और भुवनेश्वर कुमार रेस में हैं. एशिया कप में भुवी डेथ ओवर में महंगे साबित हुए थी.मगर, शुरूआती ओवरों में वह शानदार गेंबाजी करते दिखें. वहीँ डेथ ओवर में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की.  ऐसे में सभी की दावेदारी टीम में बन रही है. 

हालांकि ये सभी खिलाड़ी भारत की 19 सदस्यीय टीम मैं शामिल जरूर हो सकते है. मगर, इस बारे में bcci की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.