✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

IPL 2026 में अर्शदीप सिंह की वलॉगिंग पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 1:04:56 PM

TNP DESK: BCCI ने IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों की सोशल मीडिया लाइफ को लेकर एक सख्त कदम उठाया हैं. इसी बीच अर्शदीप सिंह को पूरे टूर्नामेंट खत्म होने से पहले वलॉगिंग बंद करनी पड़ी है.

जानकारी के अनुसार, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप लगातार टीम के खिलाड़ियों के साथ वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे. लेकिन कुछ वीडियो विवादों में आने के बाद मामला बोर्ड तक पहुंच गया.

एक वीडियो में अर्शदीप, साथी खिलाड़ी शशांक सिंह की कैचिंग को लेकर मजाक करते नजर आए थे. वहीं दूसरे वीडियो में युजवेंद्र चहल फ्लाइट के अंदर कथित रूप से वेपिंग करते दिखाई दिए थे. इन घटनाओं के बाद बीसीसीआई ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की.

सूत्रों के अनुसार, 7 मई को जारी एडवाइजरी में अर्शदीप को निर्देश दिया गया कि वे आईपीएल समाप्त होने तक टीम से जुड़ा कोई भी वीडियो शूट या पोस्ट न करें. साथ ही सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम, होटल, यात्रा और टीम गतिविधियों से संबंधित कंटेंट साझा करने से भी मना किया गया है.

बोर्ड ने केवल खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के परिवारों के लिए भी नियम सख्त किए हैं. निर्देश दिए गए हैं कि टीम होटल, ड्रेसिंग रूम और ट्रैवल से जुड़ी किसी भी गतिविधि को सार्वजनिक नहीं किया जाए. यदि कोई वीडियो रिकॉर्ड किया जाता है, तो उसे टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ही पोस्ट किया जाए.

लगातार सामने आ रहे विवादों के कारण बोर्ड अब आईपीएल में अनुशासन और गोपनीयता को लेकर ज्यादा सतर्क हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ यात्रा कर रहे थे और टीम होटल में उनके ठहरने की जानकारी भी सामने आई थी. इसके बाद एंटी करप्शन यूनिट ने निगरानी बढ़ा दी.

बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को सलाह दी है कि खिलाड़ियों को हनी ट्रैप और अन्य विवादों से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जाए. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते नजर आए थे, जबकि टीम मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट के पास मोबाइल इस्तेमाल करते दिखाई दिए थे. इन घटनाओं के बाद बोर्ड ने नियमों को और कड़ा कर दिया है.

Tags:arshdeep singhpbksarshdeep singh vlogging bannedarshdeep sing bts bannedgtcsklsgwinner of ipl2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.