✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

आईपीएल पार्ट 2: धोनी फिर से नजर आए फिनिशर अवतार में, 9वीं बार फाइनल में पहुंचा चेन्नई सुपर किंग्स

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:02:23 PM

रांची(RANCHI) : आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स 9वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है. बीते दिन खेले गए क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई ने बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को 4 विकेट से शिकस्त दी. चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए था और दिल्ली की ओर से गेंदबाजी करने उतरे दिन के सबसे सफल गेंदबाज टॉम करन. करन ने ओवर की पहली ही गेंद पर मोईन अली को चलता कर दिया. फिर स्ट्राइक पर आए दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी. उसके बाद तो टॉम करन की हालत खराब हो गई. धोनी ने लगातार 3 चौके जड़ कर चेन्नई को जीत दिला दी. इसी के साथ चेन्नई फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. चेन्नई की ओर से रितुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 70 रन और रॉबिन उथप्पा ने 63 रनों की पारी खेली. शानदार बल्लेबाजी करने वाले गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.  

दिल्ली ने दिया था चेन्नई को 173 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत 172 रन बनाया. इस हार के बाद दिल्ली के पास अब एक और मौका बचा है, जिससे वो फाइनल में पहुंच सके. दिल्ली को अब दूसरे क्वालिफायर में हर हालत में जीतना होगा. दूसरे क्वालिफायर में एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता के साथ दिल्ली का मुकाबला होगा.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.