✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Sports

44वें चेस ओलंपियाड में हिस्सा नहीं लेंगे विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद, कहा युवाओं को देंगे मौका 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:39:10 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : 44वें चेस ओलंपियाड में पहली बार न सिर्फ चार भारतीय टीमें शिरकत करेंगी, बल्कि इन खेलों के इतिहास की सबसे बड़ी भारतीय टीम मैदान में उतरेंगी. दो टीमें ओपन श्रेणी में और दो टीमें महिला श्रेणी में खेलेंगी. पांच बार विश्व चैंपियन रहे विश्वनाथन आनंद भारतीय टीम के मेंटर की भूमिका निभाएंगे. साथ ही आनंद ने युवाओं को मौका देने के लिए ओलंपियाड में इस बार नहीं खेलने का फैसला लिया है. 

अर्जुन और नारायणन पहली बार ओलंपियाड में 

2020 ओलंपियाड का स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, के शशिकिरन के अलावा 19 साल के अर्जुन एरिगेसी और एसएल नारायणन 28 जुलाई से 10 अगस्त को चेन्नई में होने वाले ओलंपियाड के ओपन वर्ग की मुख्य टीम में होंगे. मालूम हो कि अर्जुन और नारायणन पहली बार ओलंपियाड में खेलेंगे. ओपन वर्ग की दूसरी टीम में युवाओं को मौका दिया गया है. महिला विश्व रैपिड चैंपियन की कोनेरु हंपी महिला वर्ग की मुख्य टीम में होंगी. 

भारत में पहली बार ऐतिहासिक ओलंपियाड
विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने कहा कि कई ओलंपियाड खेलने के बाद उन्हें लगा कि अब यहां युवाओं को खेलने का मौका देना चाहिए. देश में इस वक्त कई युवा जांबाज और प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी हैं. भारतीय शतंरज महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने कहा कि टीम में अनुभव और युवाओं का मिश्रण है. मुझे पूरी उम्मीद है कि अपने घर में ये शतरंज का ऐतिहासिक ओलंपियाड होगा.

 

रिपोर्ट: अशु शुक्ला, रांची डेस्क 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.